April 26, 2024, 5:54 am

पेट्रोल और डीजल पर किस राज्य में कितना लगता है टैक्स? यहां देखिए पूरी लिस्ट

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday May 3, 2022

पेट्रोल और डीजल पर किस राज्य में कितना लगता है टैक्स? यहां देखिए पूरी लिस्ट

Petrol-Diesel Price : रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जारी जंग से कच्चे तेल के दाम आसमान पर हैं जिसके कारण देशभर में पेट्रोल (Petrol) , डीजल (Diesel) सीएनजी और पीएनजी के दाम जबरदस्त तरीके से बढ़ चुके हैं। बढ़ी हुई कीमतों पर नियंत्रण लगाने के लिए अभी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने राज्यों से वेट कम करने की अपील की थी। जिसके बाद से इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस राज्य में डीजल या फिर पेट्रोल पर कितना वेट है। https://gulynews.com की रिसर्च टीम ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक बीजेपी शासित राज्यों की तुलना में टैक्स ज्यादा है।

यह भी पढ़ें :-

योगी सरकार के मंत्री जी को किसने काटा? सांप, चूहा या किड़े ने ! मच गया हड़कंप

कहां कितना डीजल पर टैक्स ?

राज्य                        टैक्स

उत्तर प्रदेश         13.79 रु./ली.

राजस्थान          17.79 रु./ली.

छत्तीसगढ़         19.62 रु./ली.

झारखंड             18.81 रु./ली.

महाराष्ट्र              22.26 रु./ली.

वेस्ट बंगाल         16.53 रु./ली.

ओडिशा            19.35 रु./ली.

तमिलनाडु          18.44 रु./ली.

आंध्र प्रदेश         23.01 रु./ली.

तेलंगाना           21.94 रु./ली.

रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में डीजल पर हरियाणा, मध्य प्रदेश और बिहार से भी टैक्स कम है। अगर बात पेट्रोल की करें तो वहां भी उत्तर प्रदेश में टैक्स कम दिखाई देता है।

कहां कितना पेट्रोल पर टैक्स ?

राज्य                        टैक्स

उत्तर प्रदेश         16.49 रु./ली.

राजस्थान          29.10 रु./ली.

छत्तीसगढ़         22.49 रु./ली.

झारखंड             29.78 रु./ली.

महाराष्ट्र              32.16 रु./ली.

वेस्ट बंगाल         25.74 रु./ली.

ओडिशा            23.83 रु./ली.

तमिलनाडु          22.54 रु./ली.

आंध्र प्रदेश         31.51 रु./ली.

तेलंगाना           30.18 रु./ली.

इन आंकड़ों से साफ है कि उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल दोनों पर देश के बाकी राज्यों से टैक्स कम है। यानी जनता को कहीं ना कहीं योगी सरकार ने राहत दी है । जरूरत इस बात की है कि कांग्रेस शासित राज्य भी जनता को थोड़ी राहत दे ताकि जनता को महंगाई की चोट पर मरहम लग सके।

यह भी पढ़ें :-

इस सोसाइटी में लड़की को लड़के ने मारी थप्पड़, CCTV में दर्ज हुआ पूरा कांड, पुलिस का सख्त एक्शन

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.