April 20, 2024, 7:28 pm

पेट्रोल के बढ़ते दामों पर सरकार का क्या है जवाब ?

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday April 5, 2022

पेट्रोल के बढ़ते दामों पर सरकार का क्या है जवाब ?

देश में लगातार महंगाई की मार पढ़ती जा रही है। गाड़ी चलाना बहुत महंगा हो गया है। लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से जनता परेशान हो गई है साथ ही सरकार के लिए गुस्सा भी निकाल रही है। पिछले 15 दिनों में 13 बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। अब तक करीब 9.20 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। पेट्रोल-डीजल बढ़ती कीमतों के कारण सरकार की आलोचना हो रही है।

इसे भी पढ़ें

पटना NIT की अदिति ने भारत का नाम किया रोशन। फेसबुक ने ऑफर किया 1 करोड़ 60 लाख का पैकेज।

विपक्षी नेता महंगाई पर लगातार सरकार को घेर रहे हैं। संसद में विपक्षी नेता लगातार महंगाई मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं। विपक्षी नेता लगातार सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं। विपक्ष का आरोप-सरकार ने चुनाव तक दाम नहीं बढ़ने दिए। अब चुनाव के बाद लगातार जनता को महंगाई की मार दिए जा रही है।

संसद में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया जवाब।कहा- बाकी देशों के मुकाबले भारत में तेल की कीमतों में कम वृद्धि हुई है। दुनिया के दूसरे देशों के मुकाबले तेल के दाम 1/10 बढ़े हैं। अप्रैल 2021 से लेकर मार्च 2022 तक तेल की कीमतों की तुलना करे तो भारत में 5 फीसदी दाम बढ़ाए गए। जबकि अमेरिका में ये 51 फीसदी, कनाडा में 52 फीसदी। यूके में 55 फीसदी, फ्रांस में 50 फीसदी, स्पेन में 58 फीसदी दाम बढ़ाए गए हैं।

यहां क्लिक करें

Toll Tax देने का अब नया तरीका। फास्टैग सिस्टम होगा खत्म।

Leave a Reply

Your email address will not be published.