April 30, 2024, 1:13 pm

Pet Dog Attack: पिटबुल ने बच्चे पर किया हमला, बुरी तरह नोचा…हालत गंभीर

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday April 10, 2024

Pet Dog Attack: पिटबुल ने बच्चे पर किया हमला, बुरी तरह नोचा…हालत गंभीर

Pet Dog Attack: आवारा कुत्तों के आतंक से जुड़ी घटनाएं पूरे देश में देखने-सुनने को मिल रही हैं, जिनके वीडियो कई बार रूह कंपा देते हैं। कई बार देखा जाता है कि, आवारा कुत्ते हमला कर लोगों को लहूलुहान कर देते हैं। ऐसे में कई बार लोग बुरी तरह जख्मी हो जाते हैं, तो कई बार लोगों की मौत तक हो जाती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक पिटबुल डॉग एक बच्चे को बुरी तरह से काटता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे पिटबुल डॉग लड़के को दांतों से नोचने लगता है। इस दौरान वहां मौजूद लोग लड़के को बचाने की जगह तमाशबीन बनकर देखते रह जाते हैं।

क्या है पूरा मामला

बतादें, बीते कुछ दिनों (Pet Dog Attack) से दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते आवारा कुत्तों के आतंक की घटनाएं एक के बाद एक करके सामने आ रही हैं। एक बार फिर आवारा कुत्तों से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों के डर को और अधिक बढ़ा दिया है। ताजा घटना गाजियाबाद के थाना कौशांबी के वैशाली इलाके की है, जहां एक पिटबुल डॉग ने 15 साल के लड़के पर हमला बोल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके भी डर के मारे रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे आवारा कुत्ते लड़के को दांतों से नोचने लगते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग लड़के को बचाने की जगह तमाशबीन बनकर देखते रह जाते हैं। बच्चे को बचाने की कोशिश भी कोई नही करता है।

काफी देर तक बच्चे को नोचता रहा पिटबुल

पिटबुल के हमले के बाद बच्चा अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा था। पड़ोसी भी डर की वजह से बच्चे की मदद नहीं कर पा रहे थे और पिटबुल काफी टाइम तक बच्चे को नोचता रहा। घटना की खबर लगते ही नगर निगम ने पिटबुल कुत्ते को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें…

Rape in Mall: नोएडा के फेमस मॉल के बेसमेंट में नाबालिग के साथ रेप, केस दर्ज

सामने आया वीडियो

वीडियो की शुरुआत में आप देखेंगे कि, कैसे कुत्ता लड़के पर बुरी तरह हमला बोलते हुए उसे नोचने लगता है। इस दौरान वहां मौजूद लोग बस ये सब देखते रहे। लड़के का नाम अल्ताफ बताया जा रहा है। घटना गाजियाबाद के थाना कौशांबी के वैशाली सेक्टर की है। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, जिस फैमिली का यह पेट् डॉग है वह कुछ दिन पहले ही यहां किराए पर आया है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि समिति के कोषाध्यक्ष ने इस परिवार को चेतावनी दी थी कि, इस तरह की प्रजाति का कुत्ता रखना यहां मान्य नहीं है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, अब तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.