May 15, 2024, 11:11 am

Noida Mall Accident News: नोएडा के इस मॉल प्रबंधन के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, ये हुआ था हादसा

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday March 6, 2024

Noida Mall Accident News: नोएडा के इस मॉल प्रबंधन के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, ये हुआ था हादसा

Noida Mall Accident News: नोएडा से बड़ी खबर है। नोएडा के साइबर थम मॉल के स्टाफ खिलाफ 5 दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई है। अभी बीते 2 मार्च को मॉल का गेट गिरने से एक महिला का टूट गया था। महिला के साथ एक बच्चा भी था, जिसे भी चोटें आई थीं। महिला उपचार के बाद महिला मुंबई लौट गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होने के बाद अब इस घटना के खिलाफ एक्शन लिया गया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा (Noida Mall Accident News)  के सेक्टर-137 स्थित साइबरथम मॉल का स्लाइडिंग गेट गिरने से हुए हादसे में पांच दिन बाद मॉल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसे में महिला के पैर की हड्डी टूट गई थी। जबकि आठ साल का बच्चा बाल-बाल बच गया था। मंगलवार को घायल महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह मुंबई लौट गईं।

परिवार के साथ पिज्जा खाने मॉल गई थी महिला

सूत्रों के मुताबिक, गुरुग्राम में एचएसबीसी बैंक में सहायक उपाध्यक्ष पद पर काम करने वाले मनीष शर्मा सेक्टर-142 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी में रहते हैं। पिछले दिनों उनके यहां पर मुंबई से रिश्तेदार आई थीं। वह शुक्रवार को परिवार के लोगों के साथ मॉल में पिज्जा खाने गए थे। मॉल से बाहर आते समय करीब दो टन का स्लाइडिंग गेट रिश्तेदार महिला के पैर पर गिर गया। इसके कारण उनके पैर की हड्डी टूट गई।

यह भी पढ़ें…

Development Committee Meeting: विकास समिति की बैठक, इन मुद्दों को उठाने पर हुई चर्चा

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जब मॉल के सुरक्षा गार्डों से मॉल प्रबंधन को बुलाने के लिए कहा गया तो उन्होंने किसी को नहीं बुलाया। घायल महिला को पास के ही अस्पताल में भर्ती किया गया। मनीष शर्मा ने पूरे मामले की थाना सेक्टर-142 में शिकायत की थी। इसके पांच दिन बाद शुक्रवार को मॉल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित परिवार की मांग है कि हादसे के दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.