May 14, 2024, 4:38 am

Accident Viral Video: मॉल का गेट टूटकर महिला और बच्चे पर गिरा, बाल-बाल बची जान…यहां देखें वीडियो

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday March 5, 2024

Accident Viral Video: मॉल का गेट टूटकर महिला और बच्चे पर गिरा, बाल-बाल बची जान…यहां देखें वीडियो

Accident Viral Video: आजकल ज्यादातर लोग खरीदारी करने के लिए मॉल जाना पसंद करते हैं। लेकिन कहीं भी जाने के वक्त आपको सावधान रहने की जरूरत है, वरना आप हादसे का शिकार हो सकते हैं। हाल ही में नोएडा के सेक्टर 137 स्थित साइबर थम मॉल बिल्डिंग में स्लाइडर गेट एक महिला और उसके बच्चे के ऊपर गिर गया। इस हादसे में बच्चा तो बाल बाल बच गया, लेकिन महिला का पैर टूट गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना (Accident Viral Video) शुक्रवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाया गया है की महिला और उसके साथ में एक बच्चा जैसे ही बिल्डिंग के गेट से निकलते हैं, गेट अचानक से महिला के ऊपर गिर जाता है। जिससे महिला और बच्चा दोनो दर कर पीछे बहने की कोशिश करते हैं। लेकिन तब तक महिला का पैर गेट की चपेट में आ चुका होता है। लोग जल्दी से महिला और बच्चे को बाहर निकालते हैं। तो पता चलता है की महिला के पैर में फैक्चर हो गया है। वीडियो को देखकर लोग मॉल के स्टाफ पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस को दी सूचना, इस दिन का है मामला

बता दें, की इस मामले में सेक्टर-142 के गुलशन एकबाना में रहने वाले मनीष वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 2 मार्च को नोएडा के सेक्टर 137 में साइबर थम मॉल गए थे। वहां से बाहर निकलते वक्त बिल्डिंग 3 की एंट्री का स्लाइडिंग मेन गेट उनकी साली के पैर पर गिर गया, जिसमें उनकी साली का पैर टूट गया है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जबकि, इस घटना में बच्चा बाल-बाल बच गया।

इलाज के लिए मुंबई गई महिला

बता दें, महिला मुंबई में रहती है| वह बेहतर इलाज लिए मुंबई रवाना हो गई है। मॉल प्रबंधन की लापरवाही से किसी की भी जान भी जा सकती थी। मामले में प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से की है, लेकिन पुलिस ने अबतक केस दर्ज नहीं किया है। गेट का वजन दो टन बताया जा रहा है।

यहां देखें वीडियो…

अभी तक पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

इस घटना को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है इस मामले में पीड़ित शिकायतकर्ता का कहना है कि मॉल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। घटना के बाद मॉल प्रबंधन की तरफ से कोई सहायता नहीं की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.