July 27, 2024, 9:17 am

CBSE Result Out: सीबीएसई का 12वीं का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday May 13, 2024

CBSE Result Out: सीबीएसई का 12वीं का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

CBSE Result Out: शिक्षा जगत से बड़ी अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है। इस साल 87.98% ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों में पास प्रतिशत करीब 91 फीसदी है। उम्मीदवार अपने अंक आधिकारिक वेबसाइट-results.cbse.nic.in, cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं।

क्या है पूरा मामला

बतादें, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Result Out) ने आज, 13 मई को कक्षा 12 बोर्ड परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। इस साल 87.98% ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों में पास प्रतिशत करीब 91 फीसदी है। उम्मीदवार अपने अंक आधिकारिक वेबसाइट-results.cbse.nic.in, cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। परिणाम उमंग ऐप, डिजिलॉकर ऐप, परीक्षा संगम पोर्टल और एसएमएस सुविधा के माध्यम से उपलब्ध हैं। सीबीएसई कक्षा 12 और 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुईं, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च को और कक्षा 12 की 2 अप्रैल को समाप्त हुईं। छात्रों को सीबीएसई कक्षा 10 और 12 की परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। 10वीं कक्षा के नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं।

जारी नही हुई है मेरिट लिस्ट और टॉपरों की लिस्ट

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पहले सीबीएसई ने कहा था कि 10वीं 12 वीं का रिजल्ट 20 मई के बाद आएगा। लेकिन बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट DigiLocker कोड्स और उमंग एप से भी चेक किया जा सकता है। वर्ष 2023 की 10वीं की परीक्षा में कुल 93.12 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा था। लड़कियां 94.25 फीसदी और लड़के 92.72 फीसदी पास हुए थे।

यह भी पढ़ें…

Dog Attack News: महिला पर कुत्ते ने किया हमला, पैर में काटकर किया घायल

सीबीएसई ने अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचने के लिए इस साल 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की मेरिट लिस्ट व टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की थी। स्टूडेंट्स की फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन की जानकारी भी नहीं दी गई थी। अगर सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की बात करें तो पिछले साल सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 87.33 फीसदी रहा था। लड़कियां 90.68 फीसदी और लड़के 84.67 फीसदी पास हुए। सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों रिजल्ट में त्रिवेन्द्रम रीजन टॉप पर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.