April 29, 2024, 8:55 pm

Girls Dance on Road: बीच सड़क पर दो स्कूटी सवार लड़कियों ने किया फूहड़ डांस, पुलिस ने लिया एक्शन…

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday March 26, 2024

Girls Dance on Road: बीच सड़क पर दो स्कूटी सवार लड़कियों ने किया फूहड़ डांस, पुलिस ने लिया एक्शन…

Girls Dance on Road: नोएडा की सड़क पर दो स्कूटी सवार लड़कियों का एक फूहड़ डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में होली के अवसर पर दो लड़कियां एक दूसरे को अमीर गुलाल लगाते हुए फूहड़ हरकतें करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने इन दोनों लड़कियों पर सख्त एक्शन लिया है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, सोशल मीडिया पर (Girls Dance on Road)  अपने रील को ट्रेंड कराने के लिए युवा किस हद तक पहुंच जाते हैं। इसका एक एग्जांपल आपको आज हम इस खबर में देंगे। दरअसल रविवार को डीएमआरसी की मेट्रो में एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें दो लड़कियां एक बॉलीवुड गाने पर एक दूसरे को फूहड़ ढंग से रंग लगाती हुई दिख रही थी। अब इन्हीं दो लड़कियों का एक वीडियो सोमवार को होली के दिन नोएडा में भी वायरल हुआ है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है की इन दोनों लड़कियों ने बीच सड़क पर डांस करके किस प्रकार का फूहड़पन फैलाया है।

पुलिस ने की कार्रवाई, काटा 33 हजार रुपये का चालान

सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है दो लड़कियां एक दूसरे की तरफ मुंह करके एक स्कूटी पर बैठी है और एक दूसरे को गुलाल लगा रही है। तीसरा युवक स्कूटी चला रहा है। दोनों लड़कियों द्वारा इस तरह से होली के मनाता देख लोगों में काफी गुस्सा भी है। लोगों ने पुलिस को टैग कर कार्यवाही मांग की है। इस वीडियो को बनाकर इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। फिलहाल पुलिस ने यूपी-16 रजिस्ट्रेशन के चलते स्कूली मालिक का 33 हजार रुपये का चालान किया है।

यह भी पढ़ें…

Holi 2024: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार भारत में पति और बेटी संग मनाई होली, होली के गीतों पर किया डांस

इन्हीं दो लड़कियों ने मेट्रो में भी अश्लील डांस किया था

जानकारी के अनुसार डीएमआरसी की मेट्रो के बाद नोएडा की सड़कों पर भी होली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूटी पर दो युवतियां एक दूसरे को रंग लगा रही है। वहीं युवक स्कूटी चला रहा है। किसी ने हेलमेट नहीं पहना साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। वीडियो करीब एक मिनट का है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो प्रीति मौर्या के इंस्टाग्राम अकाउंट से वायरल किया गया है। इसे देखकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.