April 27, 2024, 3:46 pm

Holi 2024: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार भारत में पति और बेटी संग मनाई होली, होली के गीतों पर किया डांस

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday March 26, 2024

Holi 2024: प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार भारत में  पति और बेटी संग मनाई होली, होली के गीतों पर किया डांस

Holi 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। लोगों को लगा था कि वह एक-दो दिन में यहां से वापस विदेश चली जाएंगी। लेकिन उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और अब बेटी और पति के साथ पहली बार अपने मायके में होली भी मनाई और होली के गीतों पर डांस भी किया।

क्या है पूरा मामला

बतादें, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Holi 2024) ने इस बार भारत में अपने पति और बेटी के साथ पहली बार होली मनाई है। इस दिन जा उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। उनके होली मनाने की कई तस्वीरें सामने आई है। एक्ट्रेस ने एक होली पार्टी में अपने परिवार और दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। निक के साथ डांस करते हुए और मालती को गोद में लिए हुए प्रियंका की तस्वीरें और वीडियो फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इसमें मन्नारा चोपड़ा भी नजर आ रही हैं।

कल्चरल ड्रेस में लग रही थीं खूबसूरत

एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक ग्रुप पिक्चर में नजर आ रही हैं। इसमें वह बेटी मालती को गोद में ली हुई हैं, जो सफेद रंग की ड्रेस और छोटी सफेद टोपी में बहुत प्यारी लग रही थी। प्रियंका ने भी सफेद चूड़ीदार पहना हुआ था और निक भी कुर्ता-पायजामा में दिखाई दे रहे थे।

होली के गीत और ढोल की थाप पर नाचीं प्रियंका चोपड़ा

एक दूसरे वीडियो में प्रियंका ढोल की थाप पर नाच रही थीं और निक उनके पास खड़े थे। वह निक को उनके साथ कदम मिलाने और डांस करने के लिए प्रोत्साहित कर रही थीं। दूसरी फोटो में प्रियंका और निक गुलाबी रंग में सराबोर, परिवार और दोस्तों के साथ पोज देते हुए नज़र आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए एक्टर के फैन पेज ने कैप्शन में लिखा, ‘चोपड़ा परिवार की ओर से हैप्पी होली।

यह भी पढ़ें…

Nutmeg Benefits: अगर आप भी हैं नींद न आने की समस्या से परेशान, तो ऐसे करें जायफल का इस्तेमाल

हाल ही में अयोध्या गई थीं प्रियंका

पिछले हफ्ते, प्रियंका अयोध्या गई थीं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने शेयर किया था। उन्होंने निक और मालती के साथ राम मंदिर के दर्शन किए थे। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एयरपोर्ट पर अपनी साड़ी से मालती को धूप से बचाती नजर आ रही थीं। मंदिर के अंदर भी निक और बेटी के साथ उन्होंने दर्शन किए थे और टीका भी लगवाया था। इसके साथ आरती भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.