May 1, 2024, 5:50 am

CM Yogi Noida Visit: अब शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा नहीं आएंगे सीएम योगी, इस वजह से कैंसल हुआ प्रोग्राम

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday February 29, 2024

CM Yogi Noida Visit: अब शुक्रवार को  ग्रेटर नोएडा नहीं आएंगे सीएम योगी, इस वजह से कैंसल हुआ प्रोग्राम

CM Yogi Noida Visit: ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार के दौरे को लेकर काफी तैयारियां की जा चुकी हैं। लेकिन हाल ही में खबर मिली है की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब ग्रेटर नोएडा नहीं आ रहे हैं। दरअसल, वह आगामी 1 मार्च 2024 (शुक्रवार) को ग्रेटर नोएडा में आते। ग्रेटर नोएडा में आकर योगी आदित्यनाथ काफी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते, लेकिन वह अब नहीं आ रहे हैं। जिसकी मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि चुनावी बैठक शुरू हो गई है और जिसके चलते उन्हें अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

क्या है पूरा मामला 

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi Noida Visit) आदित्यनाथ अब ग्रेटर नोएडा नहीं आ रहे हैं। दरअसल, वह आगामी 1 मार्च 2024 (शुक्रवार) को ग्रेटर नोएडा में आते। ग्रेटर नोएडा में आकर योगी आदित्यनाथ काफी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते, लेकिन वह अब नहीं आ रहे हैं। जिसकी मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि चुनावी बैठक शुरू हो गई है। वह लगातार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल हो रहे हैं। इसी वजह से उनका गौतमबुद्ध नगर में आगमन रद्द हो गया।

पीएम मोदी ने यहीं से शुरू किया चुनावी कार्यक्रम

दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश के दिग्गज लोगों की नजर गौतमबुद्ध नगर पर है। आप अंदाज से बात से लगा सकते हो कि अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौतमबुद्ध नगर के विधानसभा में पड़ने वाले इलाके में आए थे। वह पीएम नरेंद्र मोदी का पहला चुनावी कार्यक्रम था। उसके बाद से ही लोकसभा चुनाव को लेकर वेस्ट यूपी के अलावा गौतमबुद्ध नगर में हाई लेवल बैठक हो रही है। हम यह भी कह सकते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी हाइटेक सिटी नोएडा पर नजर है।

यह भी पढ़ें…

Delhi Metro Accident News: उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मेट्रो की चपेट में आकर एक शख्स की मौत

लखनऊ से दिल्ली तक चल रही बैठकें

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी 1 मार्च 2024 को गौतमबुद्ध नगर में आने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनका कार्यक्रम भी लग गया था, लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के कारण हाई लेवल पर बैठक चल रही है। बताया जा रहा है कि लखनऊ से लेकर दिल्ली तक लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा जो भी बैठक कर रही है, उनमें योगी आदित्यनाथ को शामिल होना है। इन्हीं वजह से योगी आदित्यनाथ का गौतमबुद्ध नगर में आगमन कैंसिल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.