April 29, 2024, 4:02 pm

Weather Alert: भीषण गर्मी का येलो अलर्ट! आज से और झुलसाएगी गर्मी। इतना बढ़ेगा तापमान।

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday April 28, 2022

Weather Alert: भीषण गर्मी का येलो अलर्ट! आज से और झुलसाएगी गर्मी। इतना बढ़ेगा तापमान।

Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में धूल भरी आंधी चलने के साथ-साथ अब एक बार फिर से भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जबरदस्त गर्मी को लेकर दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्च जारी किया है। यहां दिल्ली-एनसीआर में आज से जबरदस्त गर्मी पड़ने वाली है।
इंडियन मेट डिपार्टमेंट (IMD) ने इस बारे में अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि देश के कई राज्यों में अगले 5 दिन बेहद भारी पड़ सकते हैं। इस दौरान कुछ राज्यों में गर्मी का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान कुछ राज्यों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

यह भी पढ़ें :- दिल्ली में Corona के केस फिर बढ़े। और बढ़ा खतरा, सावधानी बरतें।

Delhi Corona Case : दिल्ली में corona के केस फिर बढ़े। और बढ़ा खतरा, सावधानी बरतें।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों में

  • दिल्ली
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • पश्चिमी यूपी
    के कुछ हिस्से में भीषण गर्मी का नया रिकॉर्ड बन सकता है। यानी टेंपरेचर तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ सकता है।

कितना बढ़ेगा तापमान ?
उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का इज़ाफा हो सकता है।पूर्वी भारत के राज्यों में भी गर्मी बढ़ने वाली है। खासकर

  • बिहार
  • ओडिशा
  • और पश्चिम बंगाल
    के कई इलाके भयंकल लू की चपेट में आ सकते हैं। झारखंड और राजस्थान के कई इलाकों में भी तापमान 40-42 डिग्री के बीच बना हुआ है। आने वाले 2 से 3 दिनों में इसमें और इज़ाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि
    महाराष्ट्र के विदर्भ
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
    में भयंकर गर्मी पड़ेगी। उधर बिहार और उत्तर प्रदेश में भी गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी अगले दो दिनों के दौरान लू चलने की संभावना जताई गई है। भयंकर गर्मी का आलम यह है कि देश में पिछले 122 साल में इस बार मार्च का महीना सबसे गर्म रहा है और इस दौरान देश के बड़े बिस्से को भीषण गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें :- अब मथुरा-वृंदावन जाना होगा और आसान, कम वक्त में पहुंचेंगे.. जाम भी नहीं मिलेगा। यह एक्सप्रेसवे सफर को आसान बनाएगा।

Noida: अब मथुरा-वृंदावन जाना होगा और आसान, कम वक्त में पहुंचेंगे.. जाम भी नहीं मिलेगा। यह एक्सप्रेसवे सफर को आसान बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.