April 30, 2024, 6:57 am

UPSC CSE Result 2023: UPSC का परिणाम घोषित, देखें टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट…

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday April 17, 2024

UPSC CSE Result 2023: UPSC का परिणाम घोषित, देखें टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट…

UPSC CSE Result 2023: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल (मुख्य) परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों (UPSC CSE 2023 Final Result) की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को की गई। इस बार लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट आ गया है। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा रिजल्ट जारी किया गया है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया है।UPSC द्वारा सूचना के मुताबिक CSE 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप (AIR 1) किया है। वहीं, इसके बाद अनिमेष प्रधान ने दूसरा (AIR 2) और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा (AIR 3) स्थान प्राप्त किया है।

आदित्य श्रीवास्तव ने 2021 में हासिल की थी 485 रैंक

यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की है। साल 2021 में आदित्य ने यूपीएससी में 485 रैंक हासिल की थी। आदित्य श्रीवास्तव अभी हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं, 2022 में उनका चयन आईपीएस में हुआ था। वह साढ़े पांच महीने की ट्रेनिंग कर चुके हैं।

आईआईटी कानपुर से की इंजीनियरिंग

आदित्य श्रीवास्तव ने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और एमटेक की पढ़ाई करने के बाद डेढ़ साल तक बेंगलुरु में एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य भी किया है। डेढ़ साल नौकरी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी की। आदित्य श्रीवास्तव ने घर पर रहते हुए सेल्फ स्टडी करते हुए उन्होंने सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें…

UPSC Result: UPSC टॉप 20 में शामिल हुई वरदाह खान, बताए सफलता के राज…

ये हैं टॉप- 10 टॉपर

रैंक -रोल नंबर- नाम
1. 2629523 आदित्य श्रीवास्तव
2. 6312512 अनिमेष प्रधान
3. 1013595 डोनुरू अनन्या रेड्डी
4. 1903299 पी के सिद्धार्थ रामकुमार
5. 6312407 रुहानी
6. 0501579 सृष्टि डबास
7. 3406060 अनमोल राठौड़
8. 1121316 आशीष कुमार
9. 6016094 नौशीन
10. 2637654 ऐश्वर्यम प्रजापति

Leave a Reply

Your email address will not be published.