April 29, 2024, 9:20 pm

Surya Grahan 2024: इन स्थानों पर दिखेगा सूर्यग्रहण का शानदार नजारा, जानें पूरी खबर

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday March 23, 2024

Surya Grahan 2024: इन स्थानों पर दिखेगा सूर्यग्रहण का शानदार नजारा, जानें पूरी खबर

Surya Grahan 2024: इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल हो लगने वाला है। यह बीते 50 साल में सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और 7.5 मिनट तक रहेगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य की पूरी डिस्‍क को ढक लेगा और दिन में अंधेरा छा जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद 2044 तक यूएस में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा।

क्या है पूरा मामला

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। मैक्सिको समेत अमेरिका और कनाडा के कुछ हिस्‍सों से इसे देखा जा सकेगा। यह बीते 50 साल में सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और 7.5 मिनट तक रहेगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य की पूरी डिस्‍क को ढक लेगा और दिन में अंधेरा छा जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार इसके बाद 2044 तक यूएस में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर नहीं आएगा। दुनिया के जिन शहरों से सूर्य ग्रहण का बेस्‍ट नजारा देखा जा सकेगा, उसकी जानकारी हम आपको दे रहे हैं।

सूर्य ग्रहण क्या होता है?

सूर्य ग्रहण वह स्थिति है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है। इससे चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब  कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है। वहीं, चंद्रग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है।

सूर्य ग्रहण 2024 की खासियत..

बतादें, इस साल 2 सूर्य ग्रहण नजर आएंगे। पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को होगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसकी शुरुआत दक्षिणी प्रशांत महासागर से होगी। यह उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको से गुजरते हुए कनाडा तक जाएगा। कोस्‍टा रिका, क्‍यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और जमैका जैसे देशों में भी आशिंक रूप से यह दिखाई देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी।

सूर्य ग्रहण कैसे देखें

भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। हालांकि ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म्‍स पर इसे देखा जा सकेगा। अगर आप उन देशों में हैं, जहां सूर्यग्रहण लाइव देखा जा रहा है, तो एक्‍स-रे, आई गेयर आदि की मदद ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें…

Chhoti Holi 2024: बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है-छोटी होली, जानिए होलिका दहन की तिथि और मुहूर्त

इन शहरों से दिखेगा शानदार नजारा
  • माजात्लान, मैक्सिको
  • टोर्रियॉन, मैक्सिको
  • केरविल, टेक्सास
  • केप गिरार्डो, मिसौरी
  • कार्बोंडेल, इलिनोइस
  • ब्लूमिंगटन, इंडियाना
  • क्लीवलैंड, ओहियो
  • एरी, पेंसिल्वेनिया
  • बफेलो, न्यूयॉर्क
  • नियाग्रा क्षेत्र, ओंटारियो

Leave a Reply

Your email address will not be published.