April 29, 2024, 9:06 am

Chhoti Holi 2024: बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है-छोटी होली, जानिए होलिका दहन की तिथि और मुहूर्त

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday March 23, 2024

Chhoti Holi 2024: बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है-छोटी होली, जानिए होलिका दहन की तिथि और मुहूर्त

Chhoti Holi 2024: सनातन धर्म में छोटी होली का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन बुरी शक्तियों पर विजय का प्रतीक है और यह भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। छोटी होली का हिंदुओं में बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। इस साल छोटी होली 24 मार्च को मनाई जाएगी। तो आइए इसकी तिथि और मुहूर्त के बारे में जानते हैं –

क्या है पूरा मामला

सनातन धर्म में छोटी होली (Chhoti Holi 2024) का विशेष महत्व है। छोटी होली को होलिका दहन के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन पर लोग शाम के समय अपने घर से बाहर विधि-विधान के साथ होलिका की पूजा करते हैं। यह दिन बुरी शक्तियों पर विजय का प्रतीक है और यह भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। छोटी होली का हिंदुओं में बड़ा धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। तो आइए इसकी तिथि और मुहूर्त के बारे में जानते हैं –

क्या है छोटी होली तिथि और मुहूर्त?

छोटी होली मनाने के लिए पूर्णिमा तिथि की शुरूआत – 24 मार्च, 2024 – 09:54 से पूर्णिमा तिथि का समापन – 25 मार्च, 2024 – 12:29 तक होलिका दहन का मुहूर्त- रात 11:13 बजे से 11:53 बजे तक। भद्रा पूंछ- शाम 06:33 बजे से शाम 07:53 बजे तक भद्रा मुख- शाम 07:53 बजे से रात 10:06 बजे तक।

यह भी पढ़ें…

CBSE Took Big Action: CBSE ने लिया बड़ा एक्शन, रद्द की कई राज्यों के 20 स्कूलों की मान्यता…देखें लिस्ट

छोटी होली का अपना एक खास महत्व है

सनातन धर्म में छोटी होली का अपना एक खास महत्व है। होली आमतौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार, फरवरी और हिंदू कैलेंडर के अनुसार, यह त्योहार फाल्गुन माह में मनाया जाता है। होलिका दहन का पर्व शाम को सूर्यास्त के बाद मनाया जाता है, जब आग जलाई जाती है और लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रार्थना करने आते हैं। होलिका दहन एक अनुष्ठानिक अलाव है, जिसमें सभी नकारात्मक शक्तियों का दहन हो जाता है। इस दिन लोगों को वहीं पूजा करनी चाहिए, जहां होलिका दहन होती है। लोगों को इस शुभ पूर्व संध्या पर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, विभिन्न वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। साथ ही अच्छे स्वास्थ्य, धन, समृद्धि के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.