April 30, 2024, 8:35 am

Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन में नहीं बढ़ी यात्रियों की संख्या, संचालन में हो रही देरी

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday April 8, 2024

Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन में नहीं बढ़ी यात्रियों की संख्या, संचालन में हो रही देरी

Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट है। गाजियाबाद में नमो भारत ट्रेन का दायरा बढ़ने के बावजूद यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी नही हुई है। जिसके चलते ट्रेन के संचालन करने में देरी हो रही है। हाल ही में 72 सीट वाले स्टैंडर्ड कोच में पांच से सात यात्री मिले। वहीं, 62 सीट के प्रीमियम कोच में एक भी यात्री नजर नहीं आया।

क्या है पूरा मामला

बतादें, गाजियाबाद (Namo Bharat Train) के साहिबाबाद में रैपिडएक्स स्टेशन से मोदीनगर नार्थ तक पहली सेमी स्पीड नमो भारत रेल का दायरा बढ़ने के बावजूद यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। हाल ही में 72 सीट वाले स्टैंडर्ड कोच में पांच से सात यात्री मिले। वहीं, 62 सीट के प्रीमियम कोच में एक भी यात्री नजर नहीं आया। इस दौरान यात्रियों ने रेल को देरी से चलाने पर भी नाराजगी जाहिर की।

नमो भारत रेल में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम

साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बाद अब मोदीनगर नार्थ तक नमो भारत ट्रेन चलती है। रविवार को नमो भारत रेल में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या काफी कम रही। स्टैंडर्ड कोच में यात्रियों की संख्या न के बराबर थी। साहिबाबाद से मोदीनगर नार्थ तक स्टैंडर्ड कोच का किराया 90 रुपये तय किया गया है। ऐसे में तमाम यात्रियों ने किराये की इस दर को अधिक बताया है। यात्री महेश ने बताया कि एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक जाने का किराया भी ज्यादा है। जब सराय काले खां से मेरठ तक पूरा संचालन हो जाए तो यात्री बढ़े।

यह भी पढ़ें…

Summer Vacation 2024: इस दिन से शुरू हो रही गर्मियों की छुट्टियां, स्कूलों ने जारी किया शेड्यूल…

इनके अलावा कोच में सफर कर रहे राकेश ने बताया कि अभी नमो भारत ट्रेन विस्तार कर रही है। मोदीनगर नार्थ तक सफर करने के बाद ऑटो या बस से दोबारा सवारी करनी पड़ती है। रैपिडएक्स से निकलकर परेशानी का सामना करना होता है। आरआरटीएस के प्रवक्ता का कहना है कि नमो भारत ट्रेन का विस्तार होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी है। जल्द ही पूरी लेन का विस्तार कर यात्रियों को मेरठ तक सफर कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.