May 16, 2024, 8:14 pm

Lok Sabha Election 2024: यूसुफ पठान क्या होंगे राजनीति के पिच पर हिट, क्या कहती है जनता…

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday March 11, 2024

Lok Sabha Election 2024: यूसुफ पठान क्या होंगे राजनीति के पिच पर हिट, क्या कहती है जनता…

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव करीब है। इसको लेकर देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। हर किसी की कोशिश है, इस बार के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक बहुमत हासिल करना। इसके लिए हर तरीके के राजनैतिक हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल में राजनीति का मुद्दा बेहद गरमाया हुआ है। सीएम ममता बनर्जी ने इस बार लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। इस दौरान ये समझना काफी मुश्किल है की क्या देश की राजनीति में खेल हो  रहा है? या फिर खेल में राजनीति है? क्योंकि पहले से ही कई खिड़ाली राजनीति की मैदान में मौजूद हैं। इसको लेकर हमारी टीम ने हाल ही में एक सर्वे किया है जिसमे आम जनता की राय को लेने के लिए सवाल पूछे गए। तो, आइए जानते हैं की लोगों का क्या कहना है….

क्या है पूरा मामला

हाल ही में gulynews.com की टीम ने एक सर्वे (Lok Sabha Election 2024) किया, जिसमें आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की राजनीति में यूसुफ पठान की एंट्री को लेकर कई सवाल किए गए। इन सवालों पर लोगों ने अपने नजरिए के मुताबिक अलग-अलग जवाब दिए। हमारी टीम ने उनसे पूछा की पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दे दिया है, उससे क्या फर्क पड़ सकता है? इस पर जवाब मिला की वो कुछ भी करे उससे कुछ भी होने वाला नहीं है। ममता बनर्जी हमेशा से राम विरोधी रही हैं।

फिर हमारी टीम ने सवाल किया की अन्य भी कई खिड़ालियों को राजनीति में टिकट मिला है, वे क्या आम जनता के लिए सचमुच कुछ करेंगे? इस पर कुछ लोगों ने कहा कि हां, जब टिकट लिया है तो करना ही चाहिए। जबकि पास में मौजूद कई लोगों ने कहा की ये लोग आम जनता के लिए कुछ भी करने वाले नही हैं। ज्यादातर लोगों ने कहा की वर्तमान में मोदी जी बेस्ट हैं और वे सभी से बेहतर जानते हैं। ममता बनर्जी ने हमेशा ही हिंदुओं के रीति – रिवाजों पर , कावड़ यात्रा, दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाई है। हमारी टीम ने हाल ही में हुआ संदेशखली का मुद्दा भी उठाया तो लोगों ने कहा ये सब ममता बनर्जी की सहमति से रहा है। इस सबके पीछे वही जिम्मेदार हैं। कुछ लोगों ने बोला की देश में शिक्षा की स्थिति बहुत खराब है, शिक्षा सस्ती होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें…

Cyber Crime News: ऑनलाइन गेम खिलाने के नाम पर महिला से ठगे 13 लाख रुपये, जाने पूरी खबर

कुलमिलाकर यूसुफ पठान को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारकर जीत हासिल करने में ममता बनर्जी कितना सफल होंगी, इस बारे में अभी कुछ भी नही कहा जा सकता है। ये सब तो लोकसभा चुनाव के बाद रिजल्ट आने पर ही पता चलेगा की राजनीति में खेल हो रहा है या फिर खेल में राजनीति हो रही है। इस सबका फैसला जनता ही समय आने पर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.