May 12, 2024, 9:34 pm

Lok Sabha Election 2024: मोदी Vs राहुल.. किसके सिर सजेगा ताज.. जनता की क्या है राय, देखें वीडियो

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday March 10, 2024

Lok Sabha Election 2024: मोदी Vs राहुल.. किसके सिर सजेगा ताज.. जनता की क्या है राय, देखें वीडियो

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव करीब है। इसको लेकर देश की सभी राजनीतिक पार्टियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। हर किसी की कोशिश है, इस बार के लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक बहुमत हासिल करना। इसके लिए हर तरीके के राजनैतिक हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है की इस मामले में जनता की राय क्या है? जनता किसे कुर्सी पर बैठाना चाहती है और किसे नहीं? इसको लेकर हमारी टीम ने हाल ही में एक सर्वे किया है जिसमे आम जनता की राय को लेने के लिए सवाल पूछे गए तो आइए जानते हैं की लोगों का क्या कहना है….

क्या है पूरा मामला

हाल ही में gulynews.com की टीम ने नोएडा के सेक्टर 9 में एक सर्वे (Lok Sabha Election 2024) किया, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आम लोगों की राय जानने के लिए सवाल किए गए। हमारी रिपोर्टर ने लोगों से कई सवाल किए, जिसके लोगों ने अपने-अपने नजरिए के हिसाब से अलग- अलग जवाब दिए। हमारी टीम ने उनसे जब पूछा की अबकी बार किसकी सरकार? तो एक बुजुर्ग ने बोला की मोदी की। इस पर हमारी टीम ने फिर से पूछा की विपक्ष तो कह रहा है की ऐसा नहीं होगा। तो उस पर जवाब मिला की विपक्ष तो जाने कब से ढोल पीट रहा है लेकिन उससे होने वाला कुछ भी नही, आयेगा तो मोदी ही।

तभी वहीं पर मौजूद दूसरे व्यक्ति ने कहा की राहुल गांधी, तो इस पर एक व्यक्ति ने कहा की राहुल गांधी ने 70 सालों से क्या किया? तो इस पर जवाब मिला की 70 साल पहले क्या आप कपड़े नही पहनते थे। तभी दूसरे व्यक्ति ने कहा की राहुल गांधी, प्रधानमंत्री तो क्या प्रधानी का चुनाव भी नही लड़ सकते है। सर्वे के दौरान ज्यादातर लोगों ने कहा की उन्हें बदलाव चाहिए। गुंडागर्दी से मुक्ति चाहिए जो की मोदी सरकार में है। इसलिए कुछ लोगों ने माना की मोदी सरकार ही बढ़िया है। जबकि कुछ लोगों ने कहा की अब देश में बदलाव होना चाहिए, सुरक्षा नही है मणिपुर में  क्या हुआ। जब पूछा गया की बीजेपी जातिवाद को लेकर दांव खेल रही है? इस पर एक व्यक्ति ने जवाब दिया की ऐसा नहीं, जातिवाद की जनगणना का मुद्दा बिहार से उठा है।

यहां देखें वीडियो…

जनता विकास चाहती है, सुरक्षा चाहती है

कुलमिलाकर कह सकते हैं की जनता की इच्छा बदलाव लाने की है। जनता विकास चाहती है, सुरक्षा चाहती है और कई मायने में वर्तमान मोदी सरकार से खुश भी है। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में किसकी सरकार बनेगी, इसके बारे में निश्चित रूप से फिलहाल कुछ भी नही कहा जा सकता है। यह सब जनता की इच्छा पर ही निर्भर करता है, जनता जिसे चाहेंगी उसे अधिक से अधिक बहुमत देकर जीत हासिल कराएगी। यह सब चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद में ही पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.