April 30, 2024, 10:01 am

Lok Sabha Election 2024: रोडशो में अजान के दौरान प्रियंका गांधी ने रोका भाषण, भाजपा पर जमकर चलाए सियासी तीर

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday April 17, 2024

Lok Sabha Election 2024: रोडशो में अजान के दौरान प्रियंका गांधी ने रोका भाषण, भाजपा पर जमकर चलाए सियासी तीर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत यूपी के सहारनपुर में प्रियंका गांधी ने रोड शो के दौरान भाजपा पर जमकर सियासी तीर चलाए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के समर्थन में वोट की अपील की। इसके अलावा अजान के दौरान उन्होंने भाषण रोक दिया और सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को अस्सलाम आलेकुम बोला और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।

क्या है पूरा मामला

बतादें, लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के तहत यूपी के सहारनपुर में पहली बार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। बुधवार को सहारनपुर की गोल कोठी से कुतुबशेर थाने तक एक घंटे चले रोड शो में प्रियंका गांधी ने करीब 12 मिनट जनता को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी पर खूब तंज कसे। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

अजान के दौरान रोका भाषण…

बताया जा रहा है की प्रियंका गांधी के रोडशो के दौरान अजान शुरू हो गई, तो उन्होंने भाषण रोक दिया। इस दौरान उन्होंने सभी मुस्लिम महिलाओं से अस्सलाम अलैकुम बोला और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। प्रियंका ने किसी को गुलाब तो किसी पेंटिंग भी गिफ्ट की।

‘इंडिया’ गठबंधन को मिल रही अच्छी सीटें

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी से सवाल पूछा गया कि ‘इंडिया’ गठबंधन कितनी सीटें जीतेगा? इसपर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। हमें अच्छी संख्या में सीटें मिलने जा रही हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। राजस्थान और उत्तराखंड में लोग इस तरह की राजनीति से थक चुके हैं। लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं। बेरोजगारी दूसरे स्तर पर बढ़ गई है लेकिन पीएम मोदी इस सब पर बात नहीं कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें…

Ram Navmi in Ayodhya: अयोध्या में भक्तों की भीड़, भव्य तैयारियों के साथ हुआ भगवान रामलला का ‘सूर्य तिलक’

सहारनपुर में ठप हो गया लकड़ी का कारोबार

प्रियंका गांधी ने कहा “सहारनपुर के लोगों का लकड़ी का कारोबार ठप हो गया। एक समय था जब यहां से बड़ी संख्या में लकड़ी के बने उत्पाद एक्सपोर्ट हुआ करते थे। मोदी सरकार में वह भी बंद हो गए। मेरी जनता से अपील है कि वह सपा कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी भाई इमरान को भारी मतों से जिताएं। आने वाले 19 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करें।”

प्रियंका गांधी ने आगे कहा “जो कंपनी 180 करोड रुपए का मुनाफा कमा रही है, वह कंपनी 1100 करोड रुपए का चंदा भाजपा को दे रही है। आखिर यह पैसा कहां से आ रहा है ? मोदी ने काला धन लाने के लिए कहा था। क्या आया? जीएसटी आई, जिसने व्यापारियों की कमर तोड़ दी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.