April 29, 2024, 11:57 am

Holi Milan Program: होली के रंग में रंगे लोग, लगाए ठुमके, देखें वीडियो

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday March 17, 2024

Holi Milan Program: होली के रंग में रंगे लोग, लगाए ठुमके, देखें वीडियो

Holi Milan Program: दिल्ली एनसीआर और आसपास के सभी इलाकों में होली को लेकर उत्सव का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को फोनरवा की तरफ नोएडा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे फूलों की होली के साथ जमकर गुलाल भी उड़ाया गया। साथ ही सांकृतिक कार्यक्रम के दौरान लोगों ने होली के गीतों पर ठुमके भी लगाए। कार्यक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, होली (Holi Milan Program) का त्योहार आने वाला है। इसके साथ ही होली को लेकर शहर में उत्सव का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को नोएडा के सेक्टर 50 में फोनरवा की तरफ से होली मिलन और शपथग्रहण समारोह का आयोजन  किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों ने फूलों की होली खेलने के साथ ही जमकर गुलाल भी उड़ाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सांक्रतिक कार्यक्रम की झलक दिखाई दे रही है।

उत्सव की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। कार्यक्रम में लोगों होली के गीतों पर ठुमके भी लगाए और राधा कृष्ण की ब्रज वाली होली का अभिनय भी किया गया। इस कार्यक्रम में नोएडा शहर के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। नाच गाने के साथ-साथ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भाईचारे के इस पर्व को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की शपथ ली।

यहां देखें वीडियो…

होली हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार

कार्यक्रम के दौरान लोगों में खूब उत्साह दिखाई दिया। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी इस आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों का कहना है की ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समाज में होते रहना चाहिए, क्योंकि सांस्कृतिक कार्यक्रम हमे हमारे तीज, त्योहारों से जोड़े रखते हैं। होली हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। साथ ही समाज में भाईचारा और प्रेम का संदेश देता है। इससे हर किसी को सीख लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.