April 29, 2024, 8:28 pm

Holi 2024: होली के रंग में रंगी अथॉरिटी, सीईओ ने कर्मचारियों को लगाया रंग

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday March 24, 2024

Holi 2024: होली के रंग में रंगी अथॉरिटी, सीईओ ने कर्मचारियों को लगाया रंग

Holi 2024: होली के त्योहार की धूम हर कहीं पर दिखाई दे रही है। इसी सिलसिले में नोएडा प्राधिकरण में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सीईओ लोकेश एम ने सभी कर्मचारियों के साथ होली खेली और सभी को रंग लगाकर होली की शुभ कामनाएं दी। इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमे बरसाना के कलाकारों ने फूलों की होली खेलकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

क्या है पूरा मामला

बतादें, नोएडा प्राधिकरण (Holi 2024) की कर्मचारी यूनियन नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन (एनईए) ने सेक्टर छह स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया। नोएडा प्राधिकरण में धूमधाम के साथ होली का त्यौहार मनाया गया। सीईओ डॉक्टर लोकेश एम. सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को गुलाल लगाया। साथ ही लाफ्टर शो में पूरे कलाकार राजीव कुमार के हास्य पर व्यंग्य पर लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। छोटे-छोटे बच्चों ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। बरसाना से आए कलाकारों ने फूलों की होली खेलकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कर्मचारियों के बिना हम अधूरे, बोले सीईओ

सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने कहा कि “बुरा ना मानो होली है। होली का यह पर्व भारत के हर नागरिक के लिए बेहद खास है। इसलिए हमें सभी गिले-शिकवे दूर करके एक साथ गले लगना चाहिए। हम सभी कर्मचारियों को एक समान मानते हैं। प्राधिकरण में काम करने वाला हर कर्मचारी शहर में विकास को गति दे रहा है। अगर कर्मचारी नहीं होते तो विकास की गति थम जाती। इसलिए हमें छोटे से छोटे कर्मचारियों को भी सम्मान देना चाहिए।”

यह भी पढ़ें…

Heritage City: ग्रेटर नोएडा में बनेगी हेरिटेज सिटी, मिनी मलेशिया बनाने के लिए इतने गांव के किसान देंगे अपनी पुस्तैनी जमीन

इन अधिकारियों को किया गया सम्मानित

बतादें, इलाबास गांव में प्राधिकरण की अधिसूचित क्षेत्र और कब्जा प्राप्त जमीन पर माफिया ने कब्जा कर लिया था। इस जमीन को अतिक्रमणकारियों से कब्जा मुक्त कराने को लेकर वर्क सर्किल सात वरिष्ठ प्रबंधक सतेंद्र गिरी ने प्रबंधक अनिल कुमार और मनीषा सिंह के सहयोग से प्रभावी कार्रवाई कर जमीन का अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इससे प्रभावित होकर कर्मचारियों और अधिकारियों की हौसला अफजाई के लिए सीईओ ने होली मिलन समारोह में तीनों अधिकारियों को सम्मानित करके होली की शुभ कामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.