April 29, 2024, 10:29 am

Ghazals Singer Pankaj Udhas Death: थम गए गजल के सुर! गजल गायक पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday February 26, 2024

Ghazals Singer Pankaj Udhas Death: थम गए गजल के सुर! गजल गायक पंकज उधास ने 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Ghazals Singer Pankaj Udhas Death: संगीत जगत (Ghazal Singer Pankaj Udhas Death)से एक बहुत बुरी खबर है। मशहूर संगीतकार और गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है। ये न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है। पंकज जैसे गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है। बताया जा रहा है की लंबी बीमारी के चलते काफी दिनो से उनका इलाज चल रहा था, जिसकी वजह से आज उनका निधन हो गया है।

क्या है पूरा मामला

भारतीय संगीत जगत के लेजेंडरी सिंगर पंकज उधास का एक लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। 72 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। पंकज की बेटी नायाब उधास ने सिंगर की मौत की खबर शेयर की है। ये न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है। पंकज जैसे गजल गायक का यूं दुनिया छोड़ जाना फैंस को गमगीन कर गया है। उनकी मौत को संगीत क्षेत्र की गहरी क्षति बताया जा रहा है, जिसकी भरपाई होना मुमकिन नही है।

जानिए पंकज उधास के बारे में…

पंकज उधास (जन्म 17 मई 1951) भारत के एक गज़ल गायक थे। भारतीय संगीत उद्योग में उनको तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य संगीतकारों के साथ इस शैली को लोकप्रिय संगीत के दायरे में लाने का श्रेय दिया जाता है। उधास को फिल्म नाम में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत चिठ्ठी आई है काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए एक पार्श्व गायक के रूप में अपनी आवाज दी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये और एक कुशल गज़ल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी कला का प्रदर्शन करते थे। 2006 में पंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनकी गाए गीत और गजलें लोगों में बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने अपने जीवन में हजारों गीत गाए। उनके 100 से अधिक एल्बम सुपरहिट हो चुके हैं। गजलों के साथ साथ उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी आवाज दी थी।

यह भी पढ़ें…

Fire Broke Out in Apartment: इस अपार्टमेंट में लगी आग, मचा हड़कंप…यहां देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published.