May 15, 2024, 5:11 am

शादी के बाद मनाएंगे ये कपल्स अपनी पहली होली

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday March 17, 2022

शादी के बाद मनाएंगे ये कपल्स अपनी पहली होली

शादी के बाद मनाएंगे ये कपल्स अपनी पहली होली

बॉलीवुड में होली का रंग अलग ही अंदाज में चढ़ता है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज हर साल जोरों शोरों से होली मनाते हैं। बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल्स के लिए इस बार की होली बेहद ख़ास होने वाली है क्योंकि ये उनकी पहली होली होगी। ऐसे में देखने वाली बात होगी आखिरकार किस तरह से इस होली को यादगार बनाएंगे ये कपल्स।

आइये आपको बताते है किन कपल्स की होगी पहली होली

 

कटरीना कैफ – विक्की कौशल

 

सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले कपल कैट और विक्की की होगी पहली होली। हाल ही में 9 दिसंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।

 

राजकुमार राव – पत्रलेखा

इस बार दोनों सेलिब्रिटी अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे। नवंबर में राजकुमार राव ने अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से शादी की थी।

 

फरहान अख्तर – शिबानी दांडेकर

हाल ही में फरहान ने अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड शिबानी से शादी की हैं। ये कपल भी अपनी पहली होली मानाने के लिए बेक़रार हैं।

 

यामी गौतम – आदित्य धर

अचानक शादी की खबरों से सुर्खियों में आने वाली यामी गौतम इस साल शादी के बाद पहली होली मनाएंगी।

 

आदित्य सील – अनुष्का रंजन

ये क्यूट कपल भी शादी के बाद अपनी पहली होली को लेकर काफी एक्ससाइटेड हैं। स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर 2 में नजर आ चुके आदित्य ने लम्बे रिलेशनशिप के बाद की थी अनुष्का से शादी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.