April 27, 2024, 6:18 pm

Accident In Welcome Area: दो मंजिला बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप, दो लोगों की मौत…इतने हुए घायल

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday March 21, 2024

Accident In Welcome Area: दो मंजिला बिल्डिंग गिरने से मचा हड़कंप, दो लोगों की मौत…इतने हुए घायल

Accident In Welcome Area: राजधानी दिल्ली से एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। यहां के वेलकम इलाके में स्थित एक 2 मंजिला बिल्डिंग के अचानक गिर जाने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसका जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, राजधानी दिल्ली (Accident in Welcome Area) के वेलकम इलाके में एक पुरानी निर्माणाधीन दो मंजिला बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक बिल्डिंग बुधवार देर रात ढही है, जिसके मलबे में 3 मजदूर दब गए। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 3 मजदूरों को बाहर निकाला गया, जिसमें से 2 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि दो मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर जींस कटिंग का काम चलता था, जबकि पहली मंजिल खाली थी। अचानक से बिल्डिंग के गिरने से 3 मजदूर मलबे में दब गए थे।

घायलों की हालत नाजुक

जानकारी के अनुसार, वेलकम इलाके के कबीर नगर में बिल्डिंग गिरने की सूचना दमकल कर्मियों को देर रात करीब 2.16 बजे दी गई। इसके मलबे में अरशद (30) तौहीद (20) और रेहान (22) दब गए। घटना में अरशद और तौहीद की मौत हो गई। जबकि, रेहान गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हे तत्काल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें…

Formation of New AOA: सोसाइटी में हुआ नई एओए का गठन, अध्यक्ष की कमान इनके हाथों में…

बिल्डिंग मालिक हुआ फरार, ढूंढ रही पुलिस

मलबे से निकालने के बाद तीनों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे का इलाज चल रहा है। बिल्डिंग के मालिक की पहचान शाहिद के रूप में हुई है, जिसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया की हादसे की जांच करके मुख्य कारण का पता लगाया जा रहा है। बिल्डिंग मालिक का सुराख मिलते ही उसे गिरफ्तार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.