April 29, 2024, 11:47 am

गर्मी का फूटा रिकॉर्ड ‘बम’। इतनी तापमान देशभर में कहीं भी नहीं। 50 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday May 16, 2022

गर्मी का फूटा रिकॉर्ड ‘बम’। इतनी तापमान देशभर में कहीं भी नहीं। 50 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

दिल्ली में इस बार गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। यानी तापमान यहां तक पहुंच गया कि अबतक के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। रविवार को दिल्ली के तापमान ने पुराने सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। दिल्ली के मुंगेशपुर में सबसे अधिक 49.2 डिग्री सेल्सियस और नजफगढ़ में 49 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के कुछ इलाकों में भले ही तापमान 49 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया हो हालांकि दिल्ली में रविवार को दिनभर का औसतन अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मई को पिछले 9 साल में यह सबसे गर्म दिन रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी जारी रहेगी

ये रहा तापमान 

 

इच बीच उत्तराखंड के कई इलाकों में आज से मौसम करवट ले रहा है। जिसका असर दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी यूपी में देखने को मिल सकता है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री और हेमकुंड साहिब के लिए मौसम विभाग ने 16, 17 और 18 मई को बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन क्षेत्रों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें:-

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत से पशोपेश में सरकार। बनाए यह नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published.