May 14, 2024, 3:37 am

Noida News: रात आठ बजे के बाद लड़कियों की कोचिंग पर रोक का आदेश रद्द…जानिए नया निर्देश…

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday December 12, 2023

Noida News: रात आठ बजे के बाद लड़कियों की कोचिंग पर रोक का आदेश रद्द…जानिए नया निर्देश…

Noida News: रात आठ बजे के बाद लड़कियों की कोचिंग पर रोक का आदेश रद्द कर दिया गया है. सेफ सिटी परियोजना के तहत लगाई थी पाबंदी विशेष सचिव अखिलेश कुमार मिश्रा ने 4 दिसंबर को पिछले आदेश की आलोचना के बाद यह नया आदेश जारी किया है।

क्या है मामला

नोएडा में सेफ सिटी परियोजना के तहत रात 8 बजे के बाद कोचिंग संस्थानों में लड़कियों के लिए क्लासों पर रोक लगाने के आदेश को रद्द कर दिया गया है। सरकार ने 30 अगस्त को आदेश जारी कर पाबंदी लगाई थी।

यह भी पढ़ें:

Right To Education: गौतमबुद्ध नगर में स्टूडेंट का भविष्य अंधेरे में, घट गई आरटीई की 1513 सीटें…

विशेष सचिव अखिलेश कुमार मिश्रा ने 4 दिसंबर को पिछले आदेश की आलोचना के बाद यह नया आदेश जारी किया है। नए आदेश में कहा गया है कि पहले जारी दिशा-निर्देशों को रद्द कर दिया गया है। अब नए दिशा-निर्देश के पालन के लिए सेफ सिटी परियोजना के तहत सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में शत-प्रतिशत सीसीटीवी कैमरे सुनिश्चित किये जाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.