May 15, 2024, 7:17 pm

Masik Durgashtami 2023: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन मंत्रों का करें जाप, शुभ फल की होगी प्राप्ति

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday December 17, 2023

Masik Durgashtami 2023: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन मंत्रों का करें जाप, शुभ फल की होगी प्राप्ति

Masik Durgashtami 2023:  मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार मासिक दुर्गादुर्गाष्टमी व्रत 20 दिसंबर को है। धार्मिक मत है कि इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। पूजा के दौरान मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने से जीवन में परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

सनातन धर्म में मासिक का दुर्गाष्टमी बेहद खास

सनातन धर्म में मासिक का दुर्गाष्टमी बेहद खास महत्व है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा-व्रत करने का विधान है। मान्यता के अनुसार, मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 20 दिसंबर को है। धार्मिक मत है कि इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। पूजा के दौरान मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने से जीवन में परेशानियों से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

इन मंत्रों के जाप से मासिक दुर्गाष्टमी माता की मिलता है परेशानियों से छुटकारा

1. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

2. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

3.ॐ जटा जूट समायुक्तमर्धेंन्दु कृत लक्षणाम|

लोचनत्रय संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम॥

4.या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

5. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का लाभ

धार्मिक मत के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रत करने से साधक को जीवन की परेशानियों से निजात मिलती है। इसके अलावा मां दुर्गा की सदैव कृपा बनी रहती है और बिजनेस में बढ़ोतरी होती है। धन का लाभ मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.