April 28, 2024, 9:09 am

Jharkhand Gaurav Samman 2023: ‘झारखंड गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुए डॉक्टर विकास, जानिए कौन है ये ?

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday September 3, 2023

Jharkhand Gaurav Samman 2023: ‘झारखंड गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुए डॉक्टर विकास, जानिए कौन है ये ?

Jharkhand Gaurav Samman 2023: झारखंड से प्रकाशित एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल सी.पी राधाकृष्णन व झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो के द्वारा झारखंड गौरव सम्मान 2023 (Jharkhand Gaurav Samman 2023) से रिम्स के न्यूरो विभाग के डॉक्टर विकास को सम्मानित किया गया. इस दौरान डॉक्टर विकास ने कहा कि इसके लिए आयोजक व उन सभी साथियों को दिल से आभार जो जनसेवा में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते है.

कौन है डॉक्टर विकास कुमार? 

बता दें कि, डॉक्टर विकास कुमार पलामू जिला के मेदिनी नगर के रहने वाले है अभी वर्तमान में डॉक्टर विकास रांची रिम्स में न्यूरो विभाग में कार्यरत है वैसे तो डॉक्टर का कार्य लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है लेकिन डॉक्टर विकास स्वास्थ्य सेवा के अतिरिक्त मानवीय कार्य में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा बरसों से लेते रहे है. चाहे वह कोरोना काल हो या फिर कोई लावारिस व्यक्ति हो हर घायलों को इलाज हुए खुद करते है और उनके परिजनों को सुचित करने का भी काम करते है. डॉक्टर विकास रांची रिम्स के जुनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट व आईएमए के उपाध्यक्ष भी है.

डॉक्टर विकास एक ऐसे डॉक्टर है जो सबसे पहले किसी भी मानव के सेवा को अपना पहला कर्तव्य मानते है. शायद यहीं कारण है कि इन्हें झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है. वैसे तो डॉक्टर विकास खुद अपने कामों के बारे में बहुत कम बताते है. लेकिन मीडिया की नजरों से कुछ छुपा नहीं है. उनका कार्य ही बोलता है.

ये भी पढ़ें-

https://gulynews.com/top-news-noida-electricity-theft-caught-in-16-flats-of-ace-aspire-society-in-noida16580-2/

डॉक्टर विकास ने कहा कि मैंने डॉक्टर सेवा में आने के बाद जो संकल्प लिया था, बस उसी के अनुरूप काम कर रहा हूं, हां एक बात जरूर है कि मेरे दिल के अंदर में हर उस व्यक्ति के लिए जो असहाय, लाचार, बेबस और जिसका कोई नहीं है उसके लिए मैं हर पल कुछ भी करने को तैयार हूं. उन्होंने कहा कि वह आगे भी लोगों की मदद करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि उन्हें झारखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published.