May 15, 2024, 10:06 pm

गर्भवती महिलाओं के लिए ये समस्याएं हैं खतरे का संकेत, लापरवाही बन सकती है जान का खतरा

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday March 13, 2022

गर्भवती महिलाओं के लिए ये समस्याएं हैं खतरे का संकेत, लापरवाही बन सकती है जान का खतरा

मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे अनमोल पल है।  मां बनने के लिए एक अलग ही फीलिंग होती है। मां बनने जिंदगी का सबसे अच्छा और मीठा अनुभव होता है। हर महिला मां बनना चाहती है और अपना अंश सामने देखना चाहती हैं।

लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान कुछ समस्याएं ऐसी हैं जो आपके के लिए खतरा बन सकती है। प्रेगनेंसी में किसी भी समस्या को मामूली न समझें, जरा सी लापरवाही मां के लिए तो कुछ बच्चों के लिए भी घातक साबित हो सकती हैं।

प्रेगनेंसी का समय पीड़ादायक होता है। ये दर्द सिर्फ एक मां ही सहन कर सकती है। इस दौरान बच्चे के लिए सब भुला देती है सभी समस्याएं सहती है। लेकिन समस्या सहना नहीं है ये घातक हो सकती है।

ब्लीडिंग होना

अगर प्रेगनेंसी के दौरान आपको ब्लीडिंग होती है तो ये सही नहीं है। जब मिसकैरिज हो जाता है तब ब्लीडिंग होती है। इसलिए ऐसी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। कभी-कभी बच्चे का साइज बढ़ता है तो भी ब्लीडिंग हो जाती है। लेकिन ऐसा होने पर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

बहुत ज्यादा वोमिट होना

प्रेगनेंसी में उल्टी होना सामान्य बात है। लेकिन बहुत ज्यादा उल्टी होना सामान्य नहीं है। क्योंकि बहुत ज्यादा उल्टी से आपके पेट पर दवाब पड़ता है। और डिहाइड्रेशन की वजह से मां के साथ बच्चे को भी दिक्कत होती है।

बुखार-फ्लू
ऐसा माना गया है। मां अगर इंफ्लुएंजा फ्लू का टीका नहीं लगवाती तो इसका खामियाजा बच्चे को सहना पड़ता है। प्रेगनेंसी के दौरान मां को फ्लू हो सकता है। और बच्चे को जन्मदोष हो सकता है। इसलिए इस टीके को नजरअंदाज न करें।
तेज बुखार, सिर दर्द, पेट दर्द, बीपी बढ़ना बच्चे के लिए खतरनाक होता है,। ऐसी भी किसी भी तरह की समस्या में लापरवाही न बरतें। ऐसा होने पर तुरंत ही डॉक्टर को दिखाएं। 2-3 दिन में अपना बीपी और शुगर भी चेक करते रहें।

बच्चे का मूवमेंट नहीं होना

अगर आपको 1 घंटे में बच्चे का 5 से 6 बार मूवमेंट पता नहीं चलता तो, चिंता की बात है। बच्चे का हर घंटे मूवमेंट होना बहुत जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.