May 10, 2024, 11:20 am

सिपाही ने जीजा को मारी 12 गोलियां । वीडियो वायरल।

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday March 31, 2022

सिपाही ने जीजा को मारी 12 गोलियां । वीडियो वायरल।

बहन की आत्महत्या से परेशान सिपाही भाई अंदर ही अंदर बदले की आग में जल रहा था। भांजे की कस्टडी चाहता था। भांजे की कस्टडी नहीं मिली तो जीजा पर फायरिंग कर दी।

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने अपने जीजा पर 12 गोलियां चलाईं। जीजा अस्पताल में भर्ती है। हालत गंभीर। पुलिस ने आरोपी सिपाही और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

नहर की पुलिया पर सिपाही दीपक ने अपने दोस्त सतीश के साथ मिलकर जीजा नवीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जीजा पर 12 गोलियां चलाईं। 12 गोलियों में से नवीन को 3 गोलियां लगीं।

भांजे की कस्टडी को लेकर विवाद

सिपाही दीपक भांजे को अपने पास रखना चाहता है। लेकिन जीजा नवीन अपने बेटे को नहीं देना चाहता था। ये विवाद दोनों में काफी समय से चल रहा है। ये विवाद इतना बढ़ गया कि दीपक ने अपने जीजा पर फायरिंग कर दी।

सिपाही की बहन ने की थी आत्महत्या

एडिशनल DCP विशाल पांडे ने बताया- साल 2020 में दीपक की बहन की शादी नवीन से हुई थी। दीपक की बहन ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद नवीन पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हुआ था। इस आरोप में नवीन जेल भी रहकर आया है। कोर्ट के आदेश के बाद भांजा दीपक के पास ही था।

 

इसे भी पढ़े-

शराब का नाम है बिहार के चोरों पर भारी, चोरी करने आए लेकिन गटकी बोतल सारी

 

जीजा नवीन ने बेटे की कस्टडी के लिए केस किया।दोनों पक्षों के वकील ने बच्चे को पिता नवीन को सौंपने का समझौता कराया। पंचायत कर लड़पुरा गांव में बच्चे को वापिस सौंपा जाना था। दोनों पक्ष के लोग लड़पुरा पहुंचे थे। पंचायत शुरू होने से पहले ही नवीन में फायरिंग कर दी गई।

नवीन को हमले की आशंका थी
जीजा नवीन को पहले से ही आशंका हो रही थी कि उस पर हमला हो सकता है। इसलिए नवीन ने मोबाइल का कैमरा ऑन कर दिया था। वीडियो में सिपाही दीपक और साथी गोली चलाते हुए दिखे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

यहां क्लिक करें-

भतीजे की अनदेखी से नाराज़ शिवपाल बीजेपी में होंगे शामिल!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.