May 10, 2024, 10:36 am

War: संस्कृति की पुकार.. बचा लो सरकार

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday February 27, 2022

War: संस्कृति की पुकार.. बचा लो सरकार

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से हालात बेहद खराब हैं। एक तरफ यूक्रेन में हालात संघर्षपूर्ण और तनावपूर्ण बने हुए हैं वहीं दूसरी ओर वहां रह रहे यूक्रेन से बाहर के देशों के लोग बेहद परेशान हैं। भारतीय मूल के भी करीब 20000 स्टूडेंट्स वहां अभी भी फंसे हुए हैं। इन स्टूडेंट्स को निकालने के लिए सरकार जी तोड़ मेहनत करने में जुटी है, कूटनीतिक तरीके से हल निकाले जा रहे हैं, बावजूद इसके अभी भी कई स्टूडेंट्स फंसे हैं जिन्हें भारत लाने की कवायद तेज है।
यूक्रेन की ऐसे बिगड़े हालात के बीच नोएडा एक्सटेंशन की एक बेटी संस्कृति सिंह भी यूक्रेन में बुरी तरह से फंसी हुई हैं। संस्कृति भारत आने के लिए यूक्रेन से रोमानिया बॉर्डर पहुंच चुकी हैं लेकिन इमीग्रेशंस में देरी के कारण वह बीते कई घंटों से रोमानिया बॉर्डर के पास फंसी हुई है। संस्कृति लगातार सोशल मीडिया से अपने घरवालों और सरकार को पैगाम भेज रही है। और समय समय पर वहां के हालात को वह बता रही है। साथ ही सरकार से पुकार कर रही है जल्द से जल्द उन्हें बचा ले।
संस्कृति के परिवार वाले नोएडा एक्सटेंशन के पंचतत्व हैबिटेट में रहते हैं जबसे यूक्रेन पर रूस ने हमला किया है तब से संस्कृत के घर वाले परेशान हैं और उसकी सुरक्षित वापसी के लिए भगवान से लगातार प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.