May 14, 2024, 1:41 am

QR Code Locket News: दिव्यांग लापता बच्चा QR Code की मदद से पहुंचा घर, जानें पूरी खबर

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday April 14, 2024

QR Code Locket News: दिव्यांग लापता बच्चा QR Code की मदद से पहुंचा घर, जानें पूरी खबर

QR Code Locket News: आज के आधुनिक दौर में आधुनिक तकनीक की वजह से इंसान के जीवन में कई चीजें आसान हो गई हैं। तकनीक की वजह से मुश्किल से मुश्किल समाधान का हल निकालना संभव हो पाया है। हाल ही में ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसमे एक मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चा जो घर से लापता हो गया था। लेकिन उसके गले में CR Code का लॉकेट देखकर पुलिस ने पता निकालकर उसे परिवार के पास पहुंचा दिया।

क्या है पूरा मामला

बतादें, मुंबई के वर्ली स्थित (QR Code Locket News) अपने घर से लापता हुआ 12 साल का बच्चा टेक्नोलॉजी की वजह से कुछ घंटो बाद ही मिल गया। बच्चा गले में एक पेंडेंट वाला लॉकेट पहना हुआ था और इसी ने बच्चे को उसके परिवार से मिलने में मदद की।

मानसिक रूप से कमजोर था बच्चा

इस मामले में टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल 12 साल का जो बच्चा गुम हो गया था वो मानसिक रुप से कमजोर था। वर्ली स्थित अपने घर से लापता हुआ 12 वर्षीय दिव्यांग लड़का छह घंटे बाद ही तकनीक की बदौलत मिल गया। दिव्यांग बच्चे ने पेंडेंट वाला लॉकेट पहना हुआ था, जिसमें एक क्यूआर कोड था, जिसमें उसके कॉन्टेक्ट डिटेल्स सूचीबद्ध थे।

क्यूआर कोड लॉकेट की मदद से मिला लापता बच्चा

जानकारी के मुताबिक दिव्यांग बच्चा गुरुवार (11 अप्रैल) को शाम को अपने वर्ली स्थित घर से लापता हो गया था और बाद में शाम को कोलाबा में उनका पता लगाया गया। जब लॉकेट के क्यूआर कोड को स्कैन किया गया, तो संपर्क डिटेल्स सामने आया जिससे उसे अपने परिवार के साथ फिर से जुड़ने में मदद मिली। बताया जा रहा है कि 12 साल का बच्चा पड़ोस के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी वह गुम हो गया।

यह भी पढ़ें…

BJP Manifesto Updates: “मोदी की गारंटी” के साथ बीजेपी ने 2024 का घोषणापत्र किया जारी, जानिए किन मुद्दों पर किया फोकस

QR कोड स्कैन करने पर पुलिस ने परिवार से संपर्क किया

पुलिस को कोलाबा के रीगल सिनेमा जंक्शन के पास एक स्पेशल चाइल्ड के अकेले घूमने की सूचना मिली। पुलिस अधिकारियों ने कहा, “एक अधिकारी ने लड़के के गले में लॉकेट देखा और क्यूआर कोड देखा। इसे स्कैन किया गया और हमें इसमें से कुछ फोन नंबर मिले। फिर परिजनों से संपर्क किया गया और डिटेल्स की पुष्टि करने के बाद लड़के को उसके परिवार को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.