May 13, 2024, 8:57 pm

Noida News: नोट उड़ाने वाली चार और कार की हुई शिनाख्त,रील बनाने के लिए किया हंगामा

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday December 3, 2023

Noida News: नोट उड़ाने वाली चार और कार की हुई शिनाख्त,रील बनाने के लिए किया हंगामा

Grater Noida: दिल्ली के शाहीन बाग से ग्रेनो वेस्ट में शाहबेरी में आई बरात में शामिल लोगों ने सड़क पर हूटर बजाकर हुड़दंग मचाया और नोट उड़ाकर रील बनाई थी। घटना का एक और वीडियो वायरल होने पर बरातियों की चार और कारों की पुलिस ने पहचान कर ली है। जल्द पुलिस इन कारों को जब्त कर लेगी। इससे पहले पुलिस 14 कारों पर कुल चार लाख रुपये का चालान कर पांच वाहन जब्त कर चुकी है। पुलिस ने मामले में वाहन स्वामियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला…

26 नवंबर की रात नोएडा के सेक्टर-37 से ग्रेनो वेस्ट की तरफ आने के दौरान शाहीन बाग से आई बरात के बरातियों के कई वाहन हूटर बजाते हुए निकले थे। कारों में सवार बराती सड़क पर नोट उड़ा रहे थे। इससे सड़क पर नोट उठाने के लिए लोग दौड़ पड़े। इससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से हासिल फुटेज की मदद से पांच वाहनों को पकड़कर केस दर्ज किया था। बिसरख कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में दिल्ली के शाहीन बाग निवासी साकिब, आसिफ, शोएब अली, आबिद समेत कई आरोपियों पर केस दर्ज किया गया। आरोपियों ने अवैध रूप से हूटर लगा रहे थे। हुआ। जांच के दौरान पता चला है कि सभी गाड़ियों में अवैध रूप से हूटर लगे हुए थे। रील बनाने के लिए बाराती नोट उड़ा रहे थे। पुलिस का कहना है कि पहचान कर सभी कारों स्वामियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.