April 30, 2024, 7:46 pm

Noida Chain Snatching: नोएडा में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल.. झपटमारों ने महिला के गले से चेन खींची

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday April 11, 2024

Noida Chain Snatching:  नोएडा में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल.. झपटमारों ने महिला के गले से चेन खींची

Noida Chain Snatching: नोएडा स्मार्ट सीटी में एक फिर कनून व्यवस्था पर उठ रहे है। नोएडा के पॉश एरिया से झपटमारों ने महिला के गले से चेन खींचा ली(Noida Chain Snatching). मामला उस वक्त का जब महिला अपने पति के साथ के जा रही थी। इस दौरान सामने से आए बाइक सवार ने महिला के गले से चैन खींच ली। जिसके बाद महिला और उसके पति ने हल्ला मचाना शुरु किया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, नोएडा (Noida Chain Snatching) के पॉश इलाके के सेक्टर 50 से बदमाशों की लूटपाट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर सड़क पर से गुजर रही एक महिला के गले से चैन लूटकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गया और महिला चिल्लाती रह गई। आसपास मौजूद लोग भी महिला की कोई भी मदद नहीं कर सके। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

यहां देखें वीडियो

वीडियो में दिखाया गया

वीडियो में दिखाया गया है की सड़क पर से कई लोग गुजर रहे हैं। एक कार भी जाती दिखाई दे रही है। एक महिला किसी काम से आती हुई दिखाई दे रही है। तभी एक बाइक सवार शख्स आता दिखाई देता है। वह स्पीड में बाइक चलाता हुआ महिला के पास से गुजरता है और उसके गले से चैन खींचकर फरार हो जाता है। महिला बेबस होकर चिल्लाती रह जाती है। आसपास मौजूद लोग चाहकर भी उसकी कोई मदद नहीं कर पाते हैं। इस वीडियो को देखकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है की आज के टाइम में कहीं पर भी कोई सुरक्षित नहीं है। यह फुटेज सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। कुछ लोगों का कहना है की बेहतर यही होगा कि अपने कीमती सामानों की सुरक्षा स्वयं की जाए, खासतौर पर घर से बाहर जाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.