May 5, 2024, 8:54 pm

National Crime News: दिल्ली में फिर हैवानियत.. पहले किया किडनैप फिर की दरिंदगी.. दिल्ली की लड़की बनारस में मिली

Written By: गली न्यूज

Published On: Monday March 11, 2024

National Crime News: दिल्ली में फिर हैवानियत.. पहले किया किडनैप फिर की दरिंदगी.. दिल्ली की लड़की बनारस में मिली

National Crime News: राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमे हैवानियत की सारी हदें पार हो गईं। यहां पर एक प्राइवेट स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग स्टूडेंट का कुछ लडको ने पहले तो किडनैप किया फिर उसे महीनो तक बंधक बनाकर रेप करते रहे। इस मामले को सुलझाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। लेकिन महीनो तक खोजबीन करने के बाद आखिरकार पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब रही।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार (National Crime News) दक्षिण दिल्ली के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली नौवीं कक्षा की स्टूडेंट का दीपक यादव नाम के लड़के द्वारा दिल्ली से किडनैप कर तथा बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। स्टूडेंट को एक कमरे में 40 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया, इस दौरान उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया।स्टूडेंट ने बताया की उसके साथ दीपक और उसके 2 और दोस्तो ने रेप किया, उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी।

मामले को सुलझाने में पुलिस के छूटे पसीने

बतादें, सरिता विहार थाना पुलिस इस केस को सुलझा नहीं पा रही थी। तब मामले की जांच जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ते को सौंपी गई। एएटीएस ने स्टूडेंट को वाराणसी से सकुशल बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है की सरिता विहार थाना क्षेत्र के आली गांव में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ती थी। उसके पड़ोस में दीपक यादव नाम का लड़का रहता था। वह छात्रा को प्यार के झांसे में फंसाकर वाराणसी ले गया। स्टूडेंट का आरोप है कि आरोपी देशी कट्टा दिखाकर उसे ले गया था। यहां पर दीपक का साथी लकी मिला।

यह भी पढ़ें…

National Crime News: लड़की ने पड़ोसी लड़के के कान खाए.. ये थी वजह

इन लोगों ने स्टूडेंट को वाराणसी के एक गांव में लेकर जाकर कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने अपना व स्टूडेंट का मोबाइल फोन बंद कर दिया था। स्टूडेंट के पिता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बेटी को कमरे में 40 दिन तक बंद करके रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। स्टूडेंट आरोपियों की संख्या तीन बता रही है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी दीपक यादव को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है की किसी भी हालत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.