April 27, 2024, 9:25 pm

Heat Wave: गर्मी का सितम, जानें आपके शहर में कितना है तापमान ?

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday April 10, 2022

Heat Wave: गर्मी का सितम, जानें आपके शहर में कितना है तापमान ?

Heat Wave : देश में कई जगह गर्मी (Heat Wave) से लोगों का बूरा हाल हो रहा है। गर्मी इतनी बढ़ चुकी है कि बाहर निकला मुश्किल हो गया है। और जिस तरह से लगातार तापमान बढ़ रहा है उसे देख कर लग रहा है कि इस साल अब तक की सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है।

बता दें, दिल्ली में गर्मी का पारा सातवें आसमान में है। राजधानी में हीटवेव के चलते गर्मी और बढ़ गई है। तापमान की बात करें तो दिल्ली में तापमान सामान्य से 7 डिग्री से ज्यादा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं, ये साल अब तक का सबसे ज्यादा तापमान वाला साल बन गया है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली को अभी हीट वेव से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में भी भयंकर गर्मी पड़ रही है.. राजस्थान के कई हिस्सों में तो तापमान अभी से ही 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

वहीं, लखनऊ में भी गर्मी का सितम कम होने नहीं दिख रहा। लखनऊ में तापमान (Temperature) 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुँच गया है। बात दें, लू इतनी तेज़ चल रही है कि जीना मुश्किल हो चुका है।

इसे भी पढ़ें:  एसीबी को मिल बड़ी कामयाबी, रंगे हाथ पकड़ा बायो फ्यूल अधिकारी को https://gulynews.com/corrupted-office-get-caught-in-jaipur/


किस शहर में कितनी गर्मी ?  


दिल्ली  - 44 डिग्री सेल्सियस
नोएडा  - 43 डिग्री सेल्सियस
पटना - 42 डिग्री सेल्सियस 
चुरू (राजस्थान ) - 44 डिग्री सेल्सियस
बिशनुपुर (पश्चिम बंगाल)- 45.1 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम   - 45 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर - 44 डिग्री सेल्सियस
नासिक - 41 डिग्री सेल्सियस
बोकारो ( झारखंड ) - 42 डिग्री सेल्सियस

दरअसल इस बार अप्रैल में आफत वाली गर्मी पड़ रही है... 

9 अप्रैल को 72 साल का रिकॉर्ड टूटा 
72 साल में सबसे गर्म रहा अप्रैल का पखवाड़ा 
29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस था
दिल्ली में अभी से चल रही है लू 
मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया
गर्मी से बचने के लिए इन्हें खाएं
गर्मी से बचने के लिए आपको खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज और गन्ने के रस अच्छी खासी मात्रा में पीना चाहिए। 
जिससे आप स्वस्थ भी रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.