May 7, 2024, 6:02 am

शपथ से पहले दिखा ट्रेलर, फिर चला बाबा का बुल्डोजर

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday March 25, 2022

शपथ से पहले दिखा ट्रेलर, फिर चला बाबा का बुल्डोजर

आज योगी मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह है। योगी 2.0 सरकार बनने से पहले ही ताबड़तोड़ बुलडोजर चल रहे हैं। अवैध संपत्ति वालों की अब खैर नहीं। अवैध संपत्तियों पर चल रहा है बुलडोजर। बुलडोजर ने अपना काम शुरू कर दिया है और अवैध संपत्ति को गिराने का काम भी शुरू हो गया है। कोरोंडों की संपत्ति स्वाहा हो गई है।

कहां-कहां चला योगी बाबा का बुलडोजर

जौनपुर में अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर
जौनपुर में बरनाव ज्वेलरी की दुकान को ध्वस्त कर दिया गया है। दुकान का निर्माण अवैध रूप से किया गया था। अवैध निर्माण के चलते मानचित्र कार्यालय ने पहले ही जमीन को अवैध करार दे दिया था। दुकान के मालिक को पहले ही अलर्ट किया गया था कि इस जमीन पर कोई निर्माण न हो लेकिन इसके बाद भी दुकान का निर्माण हुआ। उसके बाद योगी को अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं उन्होंने इस पर बुलडोजर चलवा दिया। ज्वेलरी की दुकान को ध्वस्त किया गया।

शामली में अवैध संपत्ति को ध्वस्त की
शामली में कई अवैध संपत्ति को नष्ट किया गया। कैराना के रामड़ा रोड पर सैकड़ो बीघा जमीन पर अवैध निर्माण हो रखा था। कई दबंग जमीन पर अवैध निर्माण कर रहे थे। अवैध संपत्ति होने के कारण प्लॉट खरीदने वालों के नाम बैनामे नहीं किए जाते थे। जानकारी के बाद अवैध संपत्ति नष्ट की गई।

कब चलता है बुलडोजर
किसी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर अपना व्यापार शुरू करने पर बुलडोजर कार्रवाई होती है। सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया हो या अपराधी सरेंडर नहीं कर रहा हो तो उसकी संपत्ति ध्वस्त कर दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.