May 10, 2024, 2:50 pm

पत्नी को चाकू से गोदा और फिर फरार हो गया

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday March 24, 2022

पत्नी को चाकू से गोदा और फिर फरार हो गया

पति-पत्नी में झगड़े होना आम बात है। ऐसा कोई पती-पत्नी नहीं जिनके बीच झगड़े नहीं होते। लेकिन झगड़ा इस कदर बढ़ जाए कि सिर पर खून सवार हो जाए और किसी की जान ही लेले। ऐसा ही खून सवार एक पति के सिर पर सवार हो गया।

दरअसर मामला नोएडा का है जहां पति ने पत्नी को बेरहमी से जान से मारने की कोशिश की। पति ने पत्नी के पेट में कई बार चाकू गोदा। इसके बाद भी वो नहीं रुका। फिर उसने पत्नी के गले पर चाकू से वार किया। बताया जा रहा है अशोक(पति) और प्रभा (पत्नी) का विवाद कई दिनों से चल रहा था। पत्नी से विवाद के चलते पति ने उसकी जान लेनी की सोची और उसपर धारदार चाकू से हमला किया। हमले के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी गंभीर है।

पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया दोनों पति-पत्नी सेक्टर-63 में चोटनगर में रहते थे। पुलिस ने बताया अशोक और प्रभा की किसी बात पर लड़ाई हुई। जिसके कारण अशोक को बहुत गुस्सा आया और उसने प्रभा को चाकू से गोद दिया। शरीर पर कई जगह का चाकू से हमला किया। प्रभा के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.