May 9, 2024, 6:46 pm

हरियाणा और यूपी का, हुआ रास्ता आसान –  यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरीफेरल से जोड़ने की तैयारी 

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday March 24, 2022

हरियाणा और यूपी का, हुआ रास्ता आसान –  यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरीफेरल से जोड़ने की तैयारी 
यूपी और हरियाणा में रहने वाले लोगों के लिए खुशी की खबर है। आने वाले दिनों में जल्द ही यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) से जोड़ने का काम शुरू होने जा रहा है। जिसके बनने के बाद हरियाणा से आना-जाना बेहद ही आसान हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक अप्रैल तक यह काम शुरू हो जाएगा। लेकिन इसे पूरा होने में कम से कम डेढ़ साल का वक्त लगने जा रहा है।
ज्वाइंट प्वाइंट जगनपुर-अफजलपुर
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और यमुना अथॉरिटी से जुड़े अफसरों की मानें तो, एक्सप्रेसवे के नोएडा जीरो पाइंट से 9 किमी की दूरी पर जगनपुर-अफजलपुर गांव के पास, यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का ज्वाइंट प्वाइंट बना है। इसी जगह को इंटरचेंज बनाने के लिए चुना गया है। यहां पर चार रैंप भी बनाई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.