May 2, 2024, 2:46 pm

आपके पैसों से सरकार ने कमाए करोड़ों, टैक्स-वैट का ये कैसा गणित ?

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday March 24, 2022

आपके पैसों से सरकार ने कमाए करोड़ों, टैक्स-वैट का ये कैसा गणित ?

 

पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आम जनता परेशान हो चुकी है बार-बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से। आम लोगों का खर्चा बढ़ता ही जा रहा है। महीने का हिसाब बिगड़ रहा है।

पेट्रोल-डीजल के टैक्स से सरकार कितना कमाती है

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आपकी जेब ढीली होती है लेकिन सरकार को इससे बड़ा लाभ है। पेट्रोल-डीजल के टैक्स से सरकार करोड़ों कमाती है। आप अगर 200 रुपए का पेट्रोल पड़वाएं तो सरकार करीब 102 रुपए कमाती है।
पेट्रोल और डीजल पर सरकार लोगों से बड़ा टैक्स वसूल करती है। अगर सरकार टैक्स कम करती है तो इससे आम जनता को बहुत राहत मिलेगी।

सबसे ज्यादा टैक्स लेने वाला राज्य महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा टैक्स वसूल किया जाता है। 100 रुपए का पेट्रोल भरवाने पर 52.50 रुपए केंद्र और राज्य सरकार को जाते हैं

टैक्स पेट्रोल को दोगुना मंहगा कर देता है
केंद्र सरकार पेट्रोल के बेस प्राइस पर 27.90 रुपया प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। पेट्रोल के बेस प्राइस अभी लगभग 49 रुपए है। इसके बार राज्य सरकारें अपने हिसाब से वैट और सेस वसूल करती हैं। जिसके बाद दाम बेस प्राइस से 3 गुना बढ़ जाता है।

केंद्र ने 3 साल में कमाए 8 लाख करोड़
बीते 3 साल में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स (एक्साइज ड्यूटी) लगाकर सरकार ने 8 लाख करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.