May 5, 2024, 1:21 pm

Holika Dahan 2024: ये लोग को भूलकर भी नहीं देखें होलिका दहन, जीवन पर पड़ता है नकारात्मक प्रभाव

Written By: गली न्यूज

Published On: Tuesday March 19, 2024

Holika Dahan 2024: ये लोग को भूलकर भी नहीं देखें होलिका दहन, जीवन पर पड़ता है नकारात्मक प्रभाव

Holika Dahan 2024: होली का त्योहार आने वाला है। मान्यताओं के अनुसार, कुछ लोगों को होलिका दहन से दूर रहना चाहिए, क्योंकि जिस समय होली जलती है तो उसका नकारात्मक प्रभाव कुछ लोगों पर पड़ने की संभावना ज्यादा होती है। आइए जानते हैं की कौन से लोगों को होलिका दहन नही देखना चाहिए।

क्या है पूरा मामला

बतादें, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका (Holika Dahan 2024) की पूजा एवं दहन का विधान है। होलिका दहन का न सिर्फ धार्मिक, बल्कि ज्योतिषीय महत्व भी है। माना जाता है कि होलिका दहन की पूजा से जीवन की कई परेशानियां दूर होती हैं। लेकिन, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कुछ लोगों को होलिका दहन से दूर रहना चाहिए, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना कुछ लोगों में अधिक होती है। आइए जानते हैं, कौन से लोगों की होलिका दहन को नहीं देखना चाहिए।

होलिका दहन से दूर रहें ये पांच लोग
  • शादी के बाद पहली बार नई दुल्हन को होलिका दहन देखना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने पर दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। जीवन संकटों से घिर सकता है। सुख-सौभाग्य में कमी आने लगती है।
  • गर्भवती महिलाओं को भी होलिका दहन से दूरी बनानी चाहिए। मान्यता है कि ऐसी महिलाओं के होलिका दहन देखने से गर्भस्थ शिशु पर बुरा असर पड़ता है। इस नियम की अनदेखी से मां-बच्चे को शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • सास और बहू को एक साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। मान्यता है इससे रिश्तों में दरार आती है। आपसी प्रेम कम हो जाता है, इसलिए सास और बहू को एक साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

Eye Drops For Dryness: आंखों की ड्राईनेस दूर करने के ल‍िए आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल सही है या नहीं? आइए जानते हैं…

  • हिंदू परंपरा के अनुसार, जिन लोगों की इकलौती संतान होती है, उन्हें होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। न ही होलिका की पूजा करनी चाहिए। उनकी जगह घर के किसी बड़े-बुजुर्ग को यह परंपरा निभानी चाहिए।
  • मान्यता है कि जिस जगह पर होलिका दहन होता है, वहां पर नकारात्मक शक्तियों का खतरा बना रहता है। ऐसे में नवजात बच्चे को होलिका दहन वाली जगह पर न ले जाएं। इससे शिशु को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.