May 15, 2024, 5:30 pm

Greater Noida News: महिला कर्मचारी की मौत के बाद कर्मचारियों कंपनी में मचाया बवाल, तोड़फोड़ में 30 से ज्यादा लोग हुए घायल

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday December 27, 2023

Greater Noida News: महिला कर्मचारी की मौत के बाद कर्मचारियों कंपनी में मचाया बवाल, तोड़फोड़ में 30 से ज्यादा लोग हुए घायल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से एक बेहद हैरान करने वाली खबर है। जिसमे एक कंपनी की एक महिला कर्मचारी की मौत के बाद कंपनी के अन्य कर्मचारियों ने जमकर बवाल किया। कर्मचारियों ने कंपनी में तोड़फोड़ की जिसके कारण 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है की मृतक महिला कंपनी के सुपरवाइजर की डांट के बाद घर गई थी। फिर उसकी मौत हो गई। जिसे सुनकर अन्य कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने कंपनी में अफरा तफरी का माहौल पैदा कर दिया। सुपरवाइजर से मारपीट की। धक्का मुक्की के दौरान कई लोग घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

क्या है पूरा मामला

Greater Noida News:  जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। कासना थाना क्षेत्र के साइट 5 में स्थित एक निजी कंपनी ने काम करने वाली महिला राजमती (42) की देर रात अपने मौत हो गई थी। राजमती के घरवाले उसके शव को लेकर मऊ जिले के इकबाल पुर गांव में चले गए थे। लेकिन बुधवार को जब इस बात की खबर उसके सह कर्मियों को मिली तो उन लोगो ने कंपनी के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने कंपनी पर आरोप लगाया कि कल महिला को सुपरवाइजर ने प्रताड़ित किया था और उसका आईकार्ड भी छीन लिया था। साथ ही एचआर ने उसे आठ दिन का गेट पास भी दे दिया था। इसी वजह से वह डिप्रेशन में आ गई और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement

कर्मचारियों ने जमकर की नारेबाजी

कर्मचारियों ने बताया की हमने मैनेजमेंट से बात की लेकिन हमारी कोई भी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद हंगामा बढ़ता चस्का गया और अन्य कर्मचारी भी शामिल हो गए। इसी दौरान जिन लोगों ने महिला के साथ बदसलूकी की थी उनकी पिटाई भी करदी गई।

यह भी पढ़ें…

Covid- 19 Update: देश में तेजी से फैल रहा कोरोना, 24 घंटे में सामने आए 529 नए केस और JN.1 के 109 मामले

पुलिस ने मुश्किल से पाया काबू

हंगामे के दौरान धक्का मुक्की में तीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर माहौल को शांत करने की कोशिश की। काफी मुश्किल से माहौल पर काबू पाया गया। इसके पुलिस ने घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.