May 14, 2024, 4:19 am

Fraud in Greno West: जालसाजों के बढ़ते हौसले, फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगे 13 लाख

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday February 16, 2024

Fraud in Greno West: जालसाजों के बढ़ते हौसले, फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगे 13 लाख

Fraud in Greno West: दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के सभी इलाकों में जालसाजों के हौसले बुलंद है।वे मौका मिलने पर किसी को भी ठगने से नही चूकते। हाल ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट से धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्रेनो वेस्ट में फ्लैट दिलाने के नाम पर जालसाजों 13 लाख की धोखाधड़ी की। इसके लिए उन्होंने फ्लैट का फर्जी आवंटन पत्र थमा दिया और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।

क्या है पूरा मामला

हमारी टीम को मिली जानकारी के अनुसार ग्रेनो वेस्ट (Fraud in Greno West)  में फ्लैट दिलाने के नाम पर 13.20 लाख की धोखाधड़ी कर फर्जी आवंटन पत्र थमा दिया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से कंपनी कर्मचारी आशुतोष तिवारी, साकिर अली, नेहा राजबब्बर, नितिन त्यागी, रोहित और अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिसरख पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा के सेक्टर-22 निवासी सीमू अशोक शर्मा की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि विज्ञापन के माध्यम से गौड़ सिटी-2 में वीआईपी होम्स प्रोजेक्ट (VIP Homes Project) की जानकारी मिली। बेटी बिंदू अशोक शर्मा और दामाद संजीव शर्मा के साथ कंपनी के अ़ॉफिस पहुंची। वहां खेड़ा कॉलोनी निवासी आशुतोष तिवारी मिला। उसने स्वयं को सोलिटियर इन्फ्राहोम का कर्मचारी बताया। करीब 32 लाख में फ्लैट का सौदा होने के कुछ दिनों बाद दो बार ऑनलाइन 13.20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आशुतोष ने उन्हें आवंटन पत्र थमा दिया।

यह भी पढ़ें…

Supertech Issues: सुपरटेक की मुश्किलें बढ़ीं, रेजिडेंशियल बिल्डिंग सुपरनोवा के खिलाफ 2140 करोड़ रुपये का नोटिस जारी

कुछ दिनों बाद आशुतोष ने कहा कि प्रोजेक्ट के आवंटन में कुछ समस्या आ रही है, वह ग्रेनो वेस्ट की जगह गुरुग्राम के सेक्टर-21 में फ्लैट ले लें। पैसा फंसा देख वह गुरुग्राम में फ्लैट लेने पर भी सहमत हो गए। बार-बार चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें न पैसा दिया गया न फ्लैट का आवंटन दिया गया। सवाल करने पर उनके साथ अभद्रता की गई और धमकाया गया। पीड़ित पक्ष की ओर से आशुतोष तिवारी, साकिर अली, नेहा राजबब्बर, नितिन त्यागी, रोहित और अरविंद के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.