April 29, 2024, 5:36 am

Fight on Metro station: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर भिड़े दो लड़के, इस वजह से हुई मारपीट

Written By: गली न्यूज

Published On: Friday February 16, 2024

Fight on Metro station: दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर भिड़े दो लड़के, इस वजह से हुई मारपीट

Fight on Metro station: राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में दिल्ली मेट्रों के अंदर 2 लोगों के लड़ने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो के अनुसार दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर दो लड़के कुछ आपसी कहासुनी को लेकर आपस में भिड़ गए। एक महिला ने बीच बचाव करने की कोशिश की। लेकिन तब तक मारपीट इतनी ज्यादा बढ़ गई थी की वहां पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई।

क्या है पूरा मामला

दिल्ली न्यूज से हमारी टीम को मिली जानकारी के (Fight on Delhi Metro Station) अनुसार दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर दो लड़कों की आपस में भिडंत हो गई। दोनो एक दूसरे का गिरेबान पकड़कर मारपीट करने लगे। उन्हें ऐसा करते देख एक महिला ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन तब विवाद इतना ज्यादा बढ़ चुका था की आसपास के लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। उसी भीड़ में से कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट का कारण आपसी कहासुनी बताई जा रही है।

वीडियो में दिखाया गया है की दोनो लड़के एक दूसरे से बुरी तरह लड़ते और बहस करते नजर आ रहे हैं। उन्हें ऐसा करते देख आसपास ढेरों लोगों की भीड़ जमा हो गई है। काफी लोग बीच बचाव करने की कोशिश करते दिख रहे है। कुछ लोग तमाशा देख रहे हैं जबकि कुछ घटना का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है की काफी मुश्किल से उन दोनो लड़कों को शांत कराया गया। वीडियो को देखकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियांए दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है की मेट्रो में यात्रा करने के दौरान अपने व्यवहार में जिम्मेदारी लाएं।

यह भी पढ़ें…

Fraud in Greno West: जालसाजों के बढ़ते हौसले, फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगे 13 लाख

चर्चा में रहीं हैं मेट्रो की घटनाएं

हाल ही में दिल्ली मेट्रो से जुड़ी कई घटनाएं सुर्खियों में रही है। सोशल मीडिया पर इसी तरह की एक ताजा घटना का वीडियो सामने आया जिसमें एक कपल दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं से बहस करते दिखे। इस वीडियो में सीट पर बैठी महिलाएं एक जोड़े पर एक दूसरे से सट कर खड़े होने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रही थीं। दूसरी तरफ कपल्स यह दावा कर रहे है कि उन्होंनें कुछ गलत नहीं किया है। दोनों महिलाओं को अपने काम से मतलब रखना चाहिए। इसके अलावा अभी कुछ दिन पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे कपल्स जूते ने कोड्रिंक पीते नजर आए थे। ऐसे ही कई वीडियो अक्सर वायरल होते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.