May 13, 2024, 7:17 am

Pain Relief: सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों या घुटनों में होता है दर्द, तो रेगुलर करें ये एक्सरसाइज

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday April 28, 2024

Pain Relief: सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों या घुटनों में होता है दर्द, तो रेगुलर करें ये एक्सरसाइज

Pain Relief: आज के समय में घुटनों में दर्द की समस्या बहुत कॉमन हो गई है। खासतौर पर उम्र दराज लोगों को अक्सर कहीं आने जाने या सीढियां चढ़ते वक्त घुटनों में जबरदस्त पेन होता है तो इसे दूर करने के लिए कुछ एक्सरसाइजेस हो सकती हैं फायदेमंद। जिसके बारे में जानेंगे। इन एक्सरसाइजेस को करने से पेन तो दूर होगा ही साथ ही मसल्स भी स्ट्रॉन्ग होती है।

सेहतमंद और फिट रहने के लिए सीढ़ियां चढ़ना-उतरना एक अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है। जो न सिर्फ लोअर बल्कि अपर बॉडी के लिए भी बेहतरीन एक्सरसाइज है, लेकिन कुछ लोगों को सीढ़ियां चढ़ने में काफी दिक्कत होती है। किसी के पैरों में दर्द होता है, तो कोई घुटने के दर्द से परेशान रहता है और जो एक जो कॉमन प्रॉब्लम है वो है सांस फूलने की। अगर आपको भी सीढ़ियां चढ़ने में तकलीफ होती है, तो कुछ एक ऐसी एक्सरसाइज हैं, जिनके रोजाना अभ्यास से पैरों और घुटनों के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही मांसपेशियों को भी मजबूती मिलेगी।

चेयर डिप्स

अगर सीढ़ियां चढ़ते समय आपको तकलीफ होती है, तो आप रोजाना चेयर डिप्स की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको सिर्फ कुर्सी की जरूरत है। इसे करना बहुत ही आसान है। हालांकि, शुरुआत में आपको इस एक्सरसाइज को करने में दिक्कत हो सकती है। चेयर डिप्स एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। रोजाना इसे करने से घुटनों के दर्द में भी आराम मिलता है।

स्क्वॉट्स

स्क्वॉट्स करने से पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। साथ ही दर्द और सूजन में भी आराम मिलता है। स्क्वॉट्स करने से पैरों, घुटनों, कमर और पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी तेज होता है।

साइड लेग लिफ्ट

सीढ़ियां चढ़ते समय पैरों या घुटनों में दर्द हो, तो इसे दूर करने के लिए साइड लेग लिफ्ट एक्सरसाइज भी है बेहद फायदेमंद।जिससे पैरों की मसल्स स्ट्रॉन्ग होती है। साथ ही फैट भी कम होता है। इसे करने के लिए किसी तरह के उपकरण की भी जरूरत नहीं होती। इस एक्सरसाइज का फर्क आपको कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा।

यह भी पढ़ें…

Health Insurance Plans: अगर उठाना चाहते हैं हेल्थ इंश्योरेंस का पूरा लाभ, फॉलो करें ये टिप्स

घुटनों के दर्द से बचने के उपाय
  • सीढ़ियां चढ़ते समय हैंडरेलिंग का इस्तेमाल करें जिससे घुटनों पर ज्यादा दबाव न पड़ें।
  • जूते ब्रांडेड ही पहनें। साथ ही फिटिंग के शूज पहनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.