May 6, 2024, 1:33 am

Farmers Protest News: किसानों की महापंचायत से सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी, इस तरह से मिल रही दिल्ली में एंट्री…लगा भीषण जाम

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday March 14, 2024

Farmers Protest News: किसानों की महापंचायत से सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी, इस तरह से मिल रही दिल्ली में एंट्री…लगा भीषण जाम

Farmers Protest News: अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर आंदोलन कर रहे किसानों को दिल्ली पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ आज रामलीला मैदान में ‘किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करने की अनुमति दे दी है। इसी के साथ संयुक्त किसान मोर्चा ने आज गुरुवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून सहित किसानों की कई मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए नई दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन किया है। इसके चलते आज दिल्ली-एनसीआर में कई सड़कों पर भीषण जाम की समस्या खड़ी हो गई है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक (Farmers Protest) दिल्ली के रामलीला मैदान में गुरुवार को किसानों की महापंचायत का आयोजन हुआ है, तो दूसरी तरफ जेएलएन स्टेडियम में पीएनबी के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने को आ रहे हैं। यातायात की व्यवस्था ना चरमराए, इसलिए दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, पुलिस कर रही वाहनों की जांच

दिल्ली पुलिस एवं नोएडा पुलिस द्वारा वाहनों की जांच करके लोगों को आगे जाने की अनुमति दे रही है। जिस कारण नोएडा से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ता जा रहा है।नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो ट्रैफिक का डाई वर्जन करने की जरूरत पड़ सकती है।

डीएनडी पर ट्रैफिक का दबाव

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महा पंचायत में नोएडा से भी बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंचे। इस कारण नोएडा, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के अलावा चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी पर यातायात का दबाव रहा और भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है। जिसके कारण लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों के वाहन की डिटेल दर्ज करने के बाद दिल्ली में प्रवेश

रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को प्रस्तावित महापंचायत में शामिल होने के लिए पंजाब और हरियाणा से आ रहे किसानों को दिल्ली में वाहनों की जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं, सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस किसानों के वाहनों की डिटेल अपने रजिस्टर में दर्ज कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजे से किसानों के लगभग 400 छोटे-बड़े वाहनों को दिल्ली में प्रवेश दिया गया है। सिंघु बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं और वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से चल रही है। बॉर्डर पर आम दिनों की अपेक्षा आज पुलिस बल की संख्या ज्यादा नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें…

Food Samples Report: कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली पनीर, मार्केट में धड़ल्ले से हो रही सप्लाई…ऐसे हुआ खुलासा

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम

दिल्ली में किसान महापंचायत को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार ने बताया कि किसानों ने कल से (दिल्ली आना) शुरू कर दिया था। हमने उन्हें व्यवस्थित आवाजाही और सहायता के लिए बसें उपलब्ध कराईं। साथ ही हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

हापुड़ से महापंचायत में शामिल होने आ रहे किसानों को पुलिस ने रोका

भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही किसान ट्रैक्टर ट्रॉली व निजी वाहनों से दिल्ली जाने के लिए रवाना होने लगे। किसान दिल्ली रामलीला मैदान में आयोजित हो रही महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। इतना ही नहीं बुधवार रात पुलिस ने कई किसान नेताओं को अलग-अलग स्थान पर नजर बंद कर दिया। किसानों को रोकने के लिए हाईवे से लेकर टोल प्लाजा समेत अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। शांतिपूर्ण ढंग से पुलिस किसानों को रोककर वापस लौटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.