April 30, 2024, 8:19 pm

Delhi News: नकली भारतीय करेंसी नोटों के साथ दो लोगों को पुलिस ने दबोचा

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday December 9, 2023

Delhi News: नकली भारतीय करेंसी नोटों के साथ दो लोगों को पुलिस ने दबोचा

Delhi News: नई दिल्ली:- नकली करेंसी करने वालों के हौसले सरकार के इतने प्रयासों के बावजूद भी कम नहीं हो रहे हैं। जालसाजी और भ्रष्टाचार के मामले समाज में बढ़ते ही जा रहे हैं। रोजाना ही इन मामलों से जुड़ी कोई न कोई खबर सुनने को मिलती रहती है।हाल ही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 1,20,000 रुपये के नकली भारतीय मुद्रा नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों शख्स नकली भारतीय करेंसी का व्यापार लंबे समय से कर रहे थे।…

क्या है पूरा मामला…

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हाल ही में नकली भारतीय नोटों का कारोबार करने वाले दो लोगों को अरेस्ट किया है। इन लोगों के पास से पुलिस को बड़ी संख्या में नकली भारतीय नोट बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों की पहचान मोहम्मद इमरान और रोहन कुमार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े..

Bike Bot Scam: 4200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश, ED दिल्ली से मेरठ तक करेगी जांच

पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच को खुफिया जानकारी मिली कि साकेत मेट्रो स्टेशन के पास दो अपराधी नकली नोट लेकर आ रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद उन्हें प्लानिंग करके अरेस्ट किया गया । उन दोनों के पास से 1,20,000 रुपये मूल्य के 500 रुपये के नकली नोटों के बंडल बरामद किए गए। नई दिल्ली पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों से नकली नोटों के सोर्स के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस बहुत ही बारीकी से मामले की छानबीन कर रही है, क्योंकि इसमें और भी कई लोगों के शामिल होने की आसंका जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.