May 14, 2024, 6:21 am

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में होली खेलते हुए रील बनाने वाली लड़कियों पर हुई कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

Written By: गली न्यूज

Published On: Thursday April 11, 2024

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में होली खेलते हुए रील बनाने वाली लड़कियों पर हुई कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

Delhi Metro News: राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो में अक्सर कई यात्री फेमस होने के लिए तरह तरह की हरकते करते हैं। रील बनाते हैं, जिनके विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। लेकिन अब इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई होना शुरू हो गया है। दरअसल, पिछले महीने मेट्रो में होली खेलकर रील बनाने वाली लड़कियों पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है। इसके पहले इन लड़कियों को नोएडा में अरेस्ट करके भी पूछताछ की जा चुकी है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro News) में होली खेलते हुए रील बनाने वाली लड़कियों पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है। मेट्रो में होली खेलते हुए रील बनाने वाली लड़कियों को नोएडा में पकड़ने के बाद पूछताछ के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया गया। मेट्रो में अश्लील वीडियो बनाने पर अब जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसके पहले नोएडा पुलिस जानलेवा स्टंट करने और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर चुकी है। हालांकि, कोर्ट से उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई थी।

डीसीपी मेट्रो ने बताया कि धारा 294/34-आईपीसी और 59 मेट्रो रेलवे (संचालन और रखरखाव) अधिनियम दिल्ली के तहत एक FIR संख्या 14/24 दिनांक 8 अप्रैल 2024 को दर्ज किया गया था, जिसमें अश्लील और गैरकानूनी गतिविधियों के संबंध में एक शिकायत दर्ज की गई थी। दिल्ली मेट्रो के एजीएम/ऑपरेशंस, डीएमआरसी, कश्मीरी गेट से इस संबंध में शिकायत मिली थी। 21 मार्च 2024 को मेट्रो ट्रेन में 2 लड़कियों ने एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया। जिसको लेकर अब उन पर कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें…

School Bus Accident: स्कूल बस पलटने से कई बच्चों की मौत, कई घायल… ईद के दिन भी खुला स्कूल

पुलिस ने ऐसे लगाया दोनों लड़कियों का पता…

बताया जा रहा है की इस मामले में जांच के दौरान नोएडा पुलिस से संपर्क किया गया और लड़कियों के दोनों फोन की मौजूदा लोकेशन जुटाई गई। इस मामले में दोनों लड़कियों का पता लगा लिया गया और उनसे पूछताछ की गई। दोनों ने मेट्रो ट्रेन में रील बनाने में अपनी भूमिका स्वीकार की है। एक लड़की 22 वर्षीय विनीता है। जो कि कुलेसरा, कच्ची कॉलोनी, थाना इकोटेक 3, गौतमबुद्धनगर की निवासी है। जबकि दूसरे का नाम प्रीती है, जो धान चौरा, रूद्रपुर उत्तराखंड की निवासी है। दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.