April 28, 2024, 4:34 pm

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में भिड़े एक लड़का और लड़की, जमकर की मारपीट…वीडियो वायरल

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday February 14, 2024

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में भिड़े एक लड़का और लड़की, जमकर की मारपीट…वीडियो वायरल

Delhi Metro News: दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में दिल्ली मेट्रो में एक लड़का और एक लड़की के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनो किसी लड़के की बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं। दोनो अभद्र भाषा का भी प्रयोग करे है। लड़का लड़की को सुअर की औलाद बता रहा है। दोनों के बीच हाथापाई इतनी होती है कि मेट्रो कोच में मौजूद लोगों को बचाने के लिए बीच बचाव करना पड़ता है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro News) का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़का और एक लड़की किसी लड़के की किसी बात को लेकर आपस में मारपीट कर रहे हैं। दोनों के बीच हाथापाई इतनी होती है कि मेट्रो कोच में मौजूद लोगों को बचाने के लिए बीच बचाव करना पड़ता है। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में आप दोनो को एक दूसरे से लड़ते हुए देख सकते हैं। दोनों एक दूसरे को बुरी तरह से पीटते हुए दिखाई दे रहे है। वे दोनो एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। लड़का लड़की को सुअर की औलाद कह रहा है। वहां मौजूद लोग दोनों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कमेंट करने वाले एक यूजर ने लिखा कि इस तरह के लोगों की मेट्रो में एंट्री बंद होनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये तो सस्ता डब्ल्यूडब्ल्यूई है। इसी तरह दूसरे लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

Student Committed Suicide: बोर्ड परीक्षा से पहले 10वीं के स्टूडेंट ने की सुसाइड, जानें क्या है वजह…

पहले भी वायरल हो चुके हैं वीडियो

अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली में मेट्रो में जल्दबाजी में ट्रैक पार करने से एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना 12 नंवबर की है। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले भूरा सिंह के रूप में हुई थी। वीडियो वायरल होने पर दिल्ली मेट्रो को बयान जारी करना पड़ा था।

इससे पहले दिल्ली मेट्रो में एक कपल के रोमांच का वीडियो सामने आया था। वीडियो में एक युवक और युवती मेट्रो कोच के अंदर यात्रियों के बीच रोमांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के दर्जनों वीडियो वायरल हो चुके हैं। जिसमें अश्लीलता की हदों को पार करने वाले वीडियो भी शामिल हैं। एक शख्स का मेट्रो कोच में टॉयलेट करते हुए भी वीडियो वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.