May 13, 2024, 9:25 am

Heat Wave in UP: गर्मी का कहर, जल्द ही पांच डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

Written By: गली न्यूज

Published On: Sunday April 28, 2024

Heat Wave in UP: गर्मी की मार थमने वाली नही है। यूपी में आने वाले पांच दिनों में लू चलेगी। शनिवार को लखनऊ से हीट वेव का पहला मामला सामने आया है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में रात के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढोतरी की संभावना है।

क्या है पूरा मामला

बतादें, देश का अधिकांश हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है। यूपी में लू चल रही है। लखनऊ में हीट वेव की चपेट में आने का पहला मामला सामने आया है। शनिवार को हीटवेव की शिकार बसंतकुंज निवासी वैष्णवी गौतम को बुखार व उल्टी-दस्त की शिकायत ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में दो से पांच दिन लू चलने की चेतावनी जारी की है। पश्चिम बंगाल व ओडिशा में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है। उधर, पंजाब में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई।

मौसम विभाग ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। दूसरी ओर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन (40 डिग्री सेल्सियस) रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में रात के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढोतरी की संभावना है। इसे उष्ण रात्रि या वॉर्म नाइट कहते हैं।

देश का अधिकांश हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है और लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में लू चलने का रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में अगले दो से पांच दिन लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। उधर पंजाब-हरियाणा समेत कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें…

Authority News: अथॉरिटी का सख्त रुख, खाली कराई करोड़ों की जमीन

प्रदेश के इन जिलों में हीट वेव अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और आस पास के क्षेत्रों में उष्ण रात्रि रहने की चेतावनी जारी की है। इन इलाकों में रात के अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढोतरी की संभावना है।

पांच राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि यूपी और बिहार के अलावा, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, गोवा, केरल और आंतरिक कर्नाटक में 30 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान खासकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का सबसे गर्म दिन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.