April 29, 2024, 4:30 pm

Buses for Meerut: यात्रियों को मिलेगी सौगात, जुलाई से होगा मेरठ तक बसों का संचालन

Written By: गली न्यूज

Published On: Wednesday March 27, 2024

Buses for Meerut: यात्रियों को मिलेगी सौगात, जुलाई से होगा मेरठ तक बसों का संचालन

Buses for Meerut: दिल्ली एनसीआर में रोजाना आवागमन करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। ग्रेटर नोएडा परिवहन डिपो में निर्माणाधीन सीएनजी पंप के संचालन के बाद मेरठ तक के लिए बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए निगम से परमिट की मांग की गई है। सीएनजी पंप जून-जुलाई में बन कर तैयार हो जाएगा।

क्या है पूरा मामला

बतादें, ग्रेटर नोएडा (Buses for Meerut) में स्थानीय यात्रियों को मेरठ आवागमन के लिए जल्द ही सौगात मिलने वाली है। ग्रेटर नोएडा परिवहन डिपो से मेरठ तक रोडवेज बसों का संचालन जुलाई से किया जाएगा। इसके लिए ग्रेनो डिपो की ओर से तैयारी चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि मेरठ तक बस सेवा शुरू करने के लिए निगम से परमिट की मांग की गई है।

इन शहरों के लिए चलेंगी बसें

ग्रेनो डिपो से एटा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बदायूं, आगरा, इटावा, सहारनपुर समेत रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। लेकिन ग्रेनो से मेरठ जाने के लिए यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। नौकरीपेशा वालों को मेरठ जाने के लिए पहले नोएडा, दिल्ली या गाजियाबाद जाना होता है। अधिकारियों का कहना है कि डिपो में सीएनजी पंप नहीं होने से बसों को पहले नोएडा व दिल्ली भेजना पड़ता है। पंप बनने से ऐसा नहीं होगा। उनका कहना कि सीएनजी पंप चालू करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। पंप चालू होने के बाद यहां से मेरठ के लिए भी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें…

ED Raid: रेड पड़ी तो वाशिंग मशीन से मिले 2.5 करोड़.. ऐसे हुआ खुलासा

इसके साथ ही डिपो से मेरठ तक बसों का संचालन करने के लिए निगम से परमिट की मांग की गई है। परमिट मिलने और सीएनजी पंप चालू होने के बाद मेरठ तक बसों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.