May 16, 2024, 2:38 pm

पत्नी के अचानक गायब हो जाने से पति ने काटी 3 महीने की कैद

Written By: गली न्यूज

Published On: Saturday March 19, 2022

किसी का भी सिर चक्करा जाएगा जब उसकी पत्नी बिना बताए घर छोड़ के चली जाए। और फिर उसके बाद 9 साल तक उसका कोई आता-पाता न मिले। सोचने-समझने की बात है कि उन 9 सालों में क्या-क्या हो चुका होगा। बिहार के अबगीला में रहने वाले विजय कुमार की पत्नी उषा, अचानक एक दिन घर छोड़ के चली गई। बहुत ढूढ़ने के बाद भी उसका पता ना चल सका। जिसके चलते उषा के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर आरोप लगाया कि, “इन लोगों ने उसे (उषा) को मार डाला”।

बात थाने में पहुंची और विजय के साथ उसके भाई और मां दोनों को थाने के चक्कर लगाने पड़े। किसी तरह विजय का भाई और मां तो जमानत से निकल गए लेकिन 3 महीने तक उसे जेल में रहना पड़ा। जमानत के बाद भी केस court में है।

आखिर कहां गई थी उषा

उषा गुस्से से घर से निकल गई और पास के मौहल्ले में एक आदमी से शादी कर ली। जिससे उसे दो बच्चे भी है। 9 साल से उषा उसके से साथ रह करती थी। लेकिन एक दिन उषा के देवर ने उसे मार्केट में देख लिया और पुलिस के पास ले गया। लेकिन पुलिस ने होली के बाद आने को कहा।

वहीं, दूसरी ओर विजय की मां ने, विजय की भी शादी कर दी थी, जिस शादी से उस 1 बच्चा है। हालांकि अब उषा मुफस्सिल थाने में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.